back to top

गर्भावस्था पर अपने अनुभवों को लेकर किताब लिखेंगी करीना, 2021 में आएगी किताब

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान दूसरी बार गर्भवती हैं और वह गर्भावस्था को लेकर एक मार्गदर्शक किताब लिखने की तैयारी में हैं। प्रकाशक जगरनॉट ने रविवार को यह जानकारी दी। करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल नाम की यह किताब अगले साल प्रकाशित होगी। अपने पहले बेटे तैमूर अली खान के चौथे जन्मदिन पर करीना ने यह घोषणा की।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर किताब का मुखपृष्ठ साझा करते हुए लिखा, आज सभी भावी मांओ के लिए करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल की घोषणा करने के लिए सबसे अच्छा दिन है। इस किताब में गर्भवती मांओ में सुबह की कमजोरी से लेकर खानपान और सेहत हर चीज के बारे में पढऩे को मिलेगा। आप इसे जल्दी से जल्दी पढ़ें। इसे जगरनॉट प्रकाशन 2021 में लेकर आएंगे। 40 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, मेरा मानना है कि गर्भावस्था एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसके दौरान हमें सक्रिय, स्वस्थ और खुश होना चाहिए।

इस किताब में मैं आपको बताऊंगी कि मैं अपने गर्भधारण में कैसे रही और आपको वह सारी जानकारी दूंगी जो आपको आपकी गर्भावस्था में खुश रखे। यह विषय मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं एक ऐसी किताब लिखने की उम्मीद करती हूं जो अन्य महिलाओं की मदद और मार्गदर्शन करेगी।

RELATED ARTICLES

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...