back to top

योगी से मिले कल्बे जवाद, बताया बेगुनाहों पर हो रहीं कार्रवाई

लखनऊ। इमामे जुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से उनके अवास पर मुलाकात करके नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के मुद्दे पर देश भर मे हो रहे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों मे हुई हिंसा और निर्दोषो की गिरफ्तारी की निंदा की। मौलाना ने मुख्यमंत्री से निर्दोषो की रिहाई की मांग की और पुलिस की बेगुनाहों के खिलाफ कार्यवाही के बारे में मुख्यमंत्री को सूचित किया। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी दिया जिस में निर्दोषो को रिहा करने और फर्जी मामलों को वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री से कहा गया है।

मुख्यमंत्री के साथ अपनी वार्ता के दौरान, मौलाना ने 19 दिसंबर को लखनऊ और देश भर में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ हुए प्रदर्शन में उपद्रवियों द्वारा की गई हिंसा पर उनका ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर हुए प्रदर्शनों मे जिन उपद्रवियों ने हिंसा की पुलिस को केवल उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन पुलिस निर्दोषो को गिरफ्तार कर रही है और उनपर फर्जी मामले दर्ज हो रहे है।

मौलाना ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमें खबरें मिल रही है और फरयादी हमारें पास आकर बता रहे है कि यह पूरे देश में पुलिस ऐसा ही कर रही है। मुजफ्फरनगर में हौजा, इल्मिया इमाम हुसैन में पुलिस ने छात्रों और शिक्षकों पर मदरसे में घुस कर बरर्बता की और उनपर लाठियॉ बरसाईं, शिक्षक और छात्र प्रदर्शन में शामिल नहीं थे और ना कोई मदरसे से बाहर निकला था, फिर भी पुलिस ने बुजुर्ग आलिम पर लाठी चार्ज किया और छात्रों को गिरफ्तार कर थाने ले गई, कुछ छात्र अभी भी हिरासत में हैं। हम मांग करते हैं कि इस घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए और निर्दोष छात्रों को रिहा किया जाये।

मौलाना ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपका आदेश आया है कि उपद्रवियों पर वीडियो फुटेज और तस्वीरों के आधार पर कार्रवाई की जायेगी, लेकिन पुलिस ने घर से निर्दोष युवकों को जबरन हिरासत में लिया है। गिरफ्तारियां चल रही हैं और बेगुनाहों पर फर्जी मामले दर्ज किये जा रहे है, जो सही नही है। मौलाना ने मुख्यमंत्री से केवल उपद्रवियों और अपराधियों पर कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि जो निर्दोष है उन्हें परेशान ना किया जाए और जो गिरफतार है उनको रिहा किया जाये। इस तरह अल्पसंख्यक समुदाय में जो पुलिस और सरकार की ओर से भय का माहौल है वह समाप्त होगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...