back to top

काजोल के जबरदस्त अभिनय ने फिल्म ‘मां’ को बनाया खास

बेटियों की बलि के बहाने लिंगभेद की ओर भी इशारा किया गया
लखनऊ। जब बच्चे पर आंच आती है, तो एक मां चंडी बन जाती है, इस विषय पर श्रीदेवी की ‘मॉम’ से लेकर रवीना टंडन की ‘मातृ’ जैसी फिल्में आ चुकी हैं, वहीं अब काजोल अपनी नई फिल्म ‘मां’ में भी ममत्व के इसी रूप को पर्दे पर उतार रही हैं। अंतर यह है कि ‘मॉम’ और ‘मातृ’ जहां रिवेंज ड्रामा थीं, ‘मां’ हॉरर जॉनर की फिल्म है, जिसमें एक मां अपनी बच्ची को दोइत्तो यानी राक्षस के चंगुल से बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देती है। कहानी कोलकाता के चंदरपुर से शुरू होती है, जहां मां काली की पूजा के बीच एक मां प्रसव पीड़ा से गुजर रही होती है। माहौल में टेंशन है, क्योंकि इस परिवार में जन्मी बेटियों को जंगल ले जाकर दोइत्तो (राक्षस) के सामने कुबार्नी देने की प्रथा है। इसलिए, उस दिन जन्मी बच्ची भी कुर्बान हो जाती है, जबकि उसका जुड़वा भाई शुभांकर (इंद्रनील सेनगुप्ता) इस खूनी रिवाज मानने वाले अपने पुरखों और गांव से दूर शहर जाकर पत्नी अंबिका (काजोल) और बेटी श्वेता (केरिन शर्मा) के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहा होता है। 12 वर्षीय श्वेता का गांव जाने का बहुत मन होता है, पर शुभांकर उसे उस जगह की परछाई से भी दूर रखता है। यहां तक कि पिता के गुजरने पर भी वह अकेला गांव जाता है।सरपंच जयदेव (रोनित रॉय) की मदद से वहां का घर बेचकर सारे कनेक्शन खत्म कर देना चाहता है, मगर दोइत्तो के जाल से वह नहीं बच पाता और अपनी जान गंवा देता है। ऐसे में, अंबिका और श्वेता को चंदरपुर लौटना पड़ता है, जहां कई राज खुलते हैं। गांव की बच्चियां अपना पहला पीरियड आने के साथ ही गायब हो रही हैं। मान्यता है कि दोइत्तो उन्हें उठा ले जाता है। ऐसे में, जब दोइत्तो के काले हाथ श्वेता तक पहुंच जाते हैं, तो अंबिका कैसे उसका मुकाबला करती है, ये फिल्म देखकर पता चलेगा।फिल्म के राइटर साइवन क्वाद्रस ने अपने खून की हर बूंद से बढ़ने वाले रक्तबीज और मां काली के युद्ध की पौराणिक कथा को आधार बनाकर अच्छी कहानी बुनी है। इसके जरिए रक्तबीज के गिरे एक खून से उपजे दोइत्तो के अस्तित्व पर भरोसा दिलाने की कोशिश की है। कहानी को कोलकाता के काल्पनिक गांव में सेट करना भी बढ़िया फैसला रहा। बेटियों की बलि के बहाने लिंगभेद की ओर भी इशारा किया गया है, लेकिन पटकथा के मामले में साइवन मात खा गए हैं। स्क्रीनप्ले सपाट रह गया है। उसमें चौंकाने वाले पलों की कमी खलती है। हॉरर एलिमेंट भी वैसा डर पैदा नहीं कर पाता।निर्देशक विशाल फुरिया इस जॉनर में ‘छोरी’ और ‘छोरी 2’ जैसी फिल्में पहले भी बना चुके हैं। यह फिल्म उसी का विस्तार लगती है। फिल्म के जंगल वाले सीन छोरी के खेतों वाले सीन की याद दिलाते हैं, लेकिन वैसा खौफ पैदा कर पाने में नाकाम रहते हैं। फिल्म का क्लाइमैक्स भी प्रिडिक्टेबल है। बात करें एक्टिंग की, तो प्रोटेक्टिव मां वाले अवतार में काजोल जंचती हैं। फिल्म उन्हीं के कंधों पर है, स्क्रीन पर उनकी उपस्थिति दमदार लगती है, मगर एक्टिंग के मामले में बाजी मार ले जाते हैं रोनित रॉय। जयदेव के बहुरूपिया किरदार में रोनित ने बेहतरीन काम किया है। उनकी डायलॉग डिलिवरी, बॉडी लैंग्वेज बढ़िया है। वहीं, श्वेता के किरदार में केरिन कमजोर कड़ी साबित होती हैं। उनके एक्सप्रेशन एक जैसे और फीके मालूम देते हैं। जबकि, अंबिका की मार्गदर्शिका बनी विभा रानी और सेवक बने दिब्येंदु भट्टाचार्य छोटी भूमिकाओं में अपना प्रभाव छोड़ते हैं। सिनेमटोग्राफर पुष्कर सिंह और प्रॉडक्शन डिजाइनर शीतल दुग्गल ने माहौल में राजदारी और भय भरने की अच्छी कोशिश की है। बैकग्राउंड स्कोर और बेहतर हो सकता था। गाने भी कोई याद नहीं रहते। शैतान के साथ वाली साझेदारी भी कुछ खास असरदार नहीं है।

ऐक्टर:काजोल,रोनित रॉय,इंद्रनील सेनगुप्ता,केरिन शर्मा,विभा रानी
डायरेक्टर : विशाल फुरिया
रेटिंग-3/5

RELATED ARTICLES

भजन गायक जय पांडे ‘कोकिल’ के सुमधुर भजनों ने समां बांधा

गंगा आरती के साथ सम्पन्न हुआ दो दिवसीय भव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव अंतरराष्ट्रीय भजन गायक जय पांडे 'कोकिल' और तबला वादक श्रीप्रकाश पांडे ने आयोजन...

उत्कृष्ट कार्य के लिये युवा हुए सम्मानित

रोट्रैक्ट क्लब की 42वां सम्मेलन व अवार्ड समारोहमाही ने किया अभिषेक, सूर्यांश व विशाखा को पुरस्कृतलखनऊ। रोट्रैक्ट क्लब की यहां एक होटल में चली...

देश और समाज के विभिन्न सरोकार गीत संग्रह ‘सारे गीत तुम्हारे’ में समाहित है : अशोक अज्ञानी

गीत संग्रह 'सारे गीत तुम्हारे' का लोकार्पणलखनऊ। प्रांजल पब्लिकेशन्स के तत्वावधान में आज हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में रायबरेली के युवा गीतकार सौरभ...

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

बसपा प्रमुख मायावती का सरकारों को संदेश: संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी...

लुधियाना के 8 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिले धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर...

मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस से बदला चुकता करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कुआलालंपुर। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार करके...