back to top

काबुल: तालिबान के आत्मघाती हमले में 14 की मौत, 145 घायल

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को तालिबान के एक आत्मघाती हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 145 घायल हो गए। तालिबान के साथ शांति समझौते के बाद लग रहा था कि हिंसा थम रही है। लेकिन पूरे अफगानिस्तान में एक बार फिर रक्तपात का दौर लौट आया। देश में पिछले माह हिंसा में करीब 1,500 लोग हताहत हुए हैं। अफगानिस्तान की राजधानी में काबुल में आज तालिबान ने कार बम विस्फोट किया। सुबह करीब नौ बजे हुआ यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसमान में धुएं की चादर फैल गई और घटनास्थल से दूर स्थित दुकानों के भी शीशे टूट गए। देश के गृह मंत्रालय ने बताया कि कार बम से यह विस्फोट किया गया। लेकिन हमले का जिम्मा लेने वाले तालिबान ने दावा किया कि यह बहुत बड़ा ट्रक बम था।

 

एक अफगान सुरक्षा अधिकारी ने भी एएफपी को बताया कि यह ट्रक बम था। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में एक परिसर की कई क्षतिग्रस्त इमारतें नजर आ रही हैं। अफगान अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 10 नागरिक और चार पुलिसकर्मी धमाके में मारे गए। घायल हुए 145 लोगों में 92 आम नागरिक हैं। एक स्थानीय पत्रकार ज़केरिया हसानी ने बताया धुआं छंटने पर मैंने कई महिलाओं को विस्फोट स्थल पर बदहवास हालत में अपने पति या बच्चों की तलाश करते देखा। इस माह के शुरू में दोहा में अमेरिका और तालिबान की आठवें दौर की बैठक हुई। इसका उद्देश्य शांति समझौता था जिसके तहत अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की उपस्थिति कम की जानी थी।

 

अफगानिस्तान में 28 सितंबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर अमेरिका और तालिबान के बीच चल रही वार्ता के साथ ही हिंसा बढ़ गई है। मंगलवार को तालिबान ने अफगान नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों से दूर रहने के लिए आगाह किया था। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि विस्फोट पश्चिमी काबुल में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे हुआ। एक दुकानदार अहमद सालेह ने बताया, मैंने बड़ा धमाका सुना और मेरी दुकान के सभी खिड़कियों के शीशे टूट कर बिखर गए। उन्होंने कहा, मेरा सिर घूम रहा है और अब भी मुझे नहीं पता कि क्या हुआ लेकिन धमाके से, करीब एक किलोमीटर दूर तक की तकरीबन 20 दुकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के बाद छोटे हथियारों से गोलीबारी की आवाज सुनी गई। आमतौर पर आतंकवादी किसी स्थान को निशाना बनाने के लिए आत्मघाती हमलावर का इस्तेमाल करते हैं और उसके बाद बंदूकधारी इलाके में गोलीबारी करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की रात को अफगान कमांडो ने इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के एक ठिकाने को निशाना बनाया।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...