back to top

यूपी में जंगलराज ने एक और युवती को मार डाला : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित दलित लड़की की मौत के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में जंगलराज स्थापित हो गया है तथा ऐसी घटनाओं के लिए प्रदेश सरकार की जवाबदेही बनती है। पार्टी ने यह भी कहा कि इस मामले में त्वरित न्याय सुनिश्चित होना चाहिए और शुरुआत में घटना को आधिकारिक रूप से फर्जी खबर बताने के लिए भाजपा सरकार को माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, उप्र के वर्ग-विशेष के जंगलराज ने एक और युवती को मार डाला। सरकार ने कहा कि ये फ़ेक न्यूज़ है और पीड़िता को मरने के लिए छोड़ दिया। ना तो ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना फ़ेक थी, ना ही पीड़िता की मौत और ना ही सरकार की बेरहमी।

कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में दिल्ली में विजय चौक पर प्रदर्शन किया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी एल पूनिया और दिल्ली प्रद्रेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन तथा कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, यह घटना उत्तर प्रदेश की सरकार पर बहुत बड़ा कलंक है। इस घटना के सामने आने के बाद आठ दिनों तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। जब मीडिया में खबरे आईं और दबाव बनने लगा तो मामला दर्ज किया गया। यही नहीं, इस घटना को आधिकारिक तौर पर फर्जी खबर बताया गया ताकि लीपापोती की जा सके। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार समय रहते कदम उठाती तो लड़की की जान बच जाती।

कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल किया, इस मामले में कदम उठाने में देरी क्यों की गई? आरोपियों के खिलाफ रासुका क्यों नहीं लगाया जा रहा है? क्या इससे बड़ा मामला भी हो सकता है? बुल्डोजर चलवाने के शौकीन योगी जी इन आरोपियों के मकानों पर बुल्डोजर क्यों नहीं चलवाते हैं? उन्होंने दावा किया, उत्तर प्रदेश में निरंतर इस तरह की घटनाएं हो रही है। गोरखपुर, शाहजहांपुर, बाराबंकी तथा कई अन्य जिलों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, इसीलिए ऐसी जघन्य घटनाएं हो रही हैं।

सुप्रिया ने यह सवाल भी किया, प्रधानमंत्री जी इस घटना पर चुप क्यों हैं? पूर्व में प्रधानमंत्री को चूड़ियां भेजने वाली महिला नेता खामोश क्यों हैं? कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, योगी आदित्यनाथ सरकार को इसका जवाब देना होगा। मुख्यमंत्री जी पहले अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश की बात करते थे, लेकिन राज्य को अपराध का गढ़ बना दिया है।

उन्होंने कहा, इस मामले में जल्द न्याय मिलना चाहिए। आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। पीड़िता का परिवार एक वंचित वर्ग से ताल्लुक रखता है, इसलिए उसे सहायता मिलनी चाहिए। घटना को आधिकारिक रूप से फर्जी खबर बताने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार को माफी मांगनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...