back to top

प्रश्नकाल के निलंबन का निर्णय मनमाना और अलोकतांत्रिक : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने संसद के आगामी मानसून सत्र में प्रश्नकाल निलंबित करने के निर्णय को मनमाना और अलोकतांत्रिक करार देते हुए बुधवार को कहा कि सदस्यों को उनके विशेषाधिकार से वंचित किया जाना उचित नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य ने शशि थरूर ने यह दावा भी किया कि सरकार देश की संसद को नोटिस बोर्ड बनाने की कोशिश में है।

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने ट्वीट किया, संसद सत्र सिर्फ सरकारी कामकाज के लिए नहीं होते हैं, बल्कि सरकार की निगरानी और जवाबदेही के लिए भी होते हैं। लॉकडाउन और फिर चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन को खोलने के बाद विलंब से हुआ इस मानसून सत्र का महत्व है। उन्होंने दावा किया, प्रश्नकाल को हटाने का प्रस्ताव मनमाना, हैरान करने वाला और अलोकतांत्रिक है। यह सदस्यों का विशेषाधिकार और सत्र की जान होता है।

थरूर ने ट्वीट किया, मैंने चार महीने पहले कहा था कि दबंग नेता (स्ट्रॉंग लीडर्स) लोकतंत्र और विरोध को खत्म करने के लिए महामारी को बहाने के तौर पर इस्तेमाल करेंगे। संसद सत्र से जुड़ी अधिसूचना के माध्यम से घोषणा की गई है कि इस बार प्रश्नकाल नहीं होगा। हमें सुरक्षित रखने के नाम पर इसे उचित कैसे ठहराया जा सकता है?

उन्होंने दावा किया, सरकार से सवाल पूछना संसदीय लोकतंत्र का ऑक्सीजन होता है। ये सरकार संसद को एक नोटिस बोर्ड बनाने की कोशिश में और जो भी पारित कराना चाहती है उसके लिए अपने अपने बहुमत को रबर स्टांप के तौर पर इस्तेमाल करती है। जवाबदेही को बढ़ावा देने वाली व्यवस्था को किनारे लगा दिया गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने आरोप लगाया, संसद में प्रश्नकाल को रोकना देश में तानाशाही को कानूनी रूप देने की दिशा में एक कदम है। मीडिया सवाल नहीं कर सकता, विपक्षी के सवाल देशविरोधी हैं, सामाजिक कार्यकर्ताओं के सवाल अर्बन नक्सल वाले होते हैं। अब भाजपा सरकार संसद को अपने पार्टी मुख्यालय में बदलना चाहती है।

गौरतलब है कि संसद के आगामी मानसून सत्र में न तो प्रश्नकाल होगा और न ही गैर सरकारी विधेयक लाए जा सकेंगे। कोरोना महामारी के इस दौर में पैदा हुई असाधारण परिस्थितियों के बीच होने जा रहे इस सत्र में शून्य काल को भी सीमित कर दिया गया है।

लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक दोनों सदनों की कार्यवाही अलग-अलग पालियों में सुबह नौ बजे से एक बजे तक और तीन बजे से सात बजे तक चलेगी। शनिवार तथा रविवार को भी संसद की कार्यवाही जारी रहेगी। संसद सत्र की शुरुआत 14 सितम्बर को होगी और इसका समापन एक अक्टूबर को प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...