back to top

जोकर है ट्रंप, ईरान के लोगों को धोखा देगा : खामनेई

तेहरान। ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जोकर करार दिया और कहा कि वह ईरान के लोगों का समर्थन करने का सिर्फ दिखावा करता है।

खामनेई ने 2012 के बाद पहली बार शुक्रवार की नमाज को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के पीठ पर जहरीला छुरा घोपगा। खामनेई ने कहा कि ईरान के शीर्ष जनरल के जनाजे ने यह दिखा दिया कि ईरान के लोग इस्लामिक रिपब्लिक का समर्थन करते हैं। इस माह की शुरुआत में जनरल कासिम सुलेमानी की अमेरिका के हवाई हमले में मौत हो गई थी।

खामनेई ने कहा कि अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ लडऩे वाले सबसे प्रभावी कमांडर की कायराने तरीके से हत्या की। खामनेई ने यूक्रेन के विमान को गलती से गिराए जाने की घटना को भयानक हादसा करार दिया। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना ने ईरान के लोगों को जितना दुख पहुंचाया है उतना ही दुश्मनों को खुशी हुई है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम देशों में इतना दम नहीं हैं कि वे ईरान के लोगों को घुटने के बल ला सकें। उन्होंने कहा कि ईरान वार्ता के लिए तैयार है लेकिन अमेरिका के साथ नहीं। खामनेई 1989 से ही देश के सर्वोच्च नेता हैं और सभी बड़े फैसलों में अंतिम निर्णय उन्हीं का होता है। 80 वर्षीय खामनेई सुलेमानी के अंतिम संस्कार में सार्वजनिक तौर पर रोए थे और अमेरिका के खिलाफ कड़े प्रतिशोध की कसम उठाई थी।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...