back to top

संयुक्त परिवारों को महाशिवरात्रि पर किया गया सम्मानित

महाशिवरात्रि, एक अनोखा संदेश -संयुक्त परिवार
लखनऊ। रोटी कपड़ा फाउंडेशन द्वारा त्योहारों का मानवीय संदेश देने की कड़ी में महाशिव रात्रि पर ओम नम: शिवाय की गूंज के साथ “संयुक्त परिवार संदेश के रूप में मनाया गया। लखनऊ कानपुर के 6 संयुक्त परिवार यह सदस्यों को सम्मानित किया गया। एकल परिवार के कारण ही हर व्यक्ति अवसाद में है बच्चे आत्महत्याएँ कर रहे हैं. पहले संयुक्त परिवार हर सुख दुख में साथ रहते थे। 14 ,15 और 16 फरवरी को संयुक्त रूप से चले इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश आनंद, सचिव रिद्धि किशोर गौड़, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल उपाध्यक्ष आकांक्षा आनंद , अजय मेहरोत्रा,शिप्रा अग्रवाल ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। गोमती नगर स्थित श्री जयकरण सिंह भदोरिया जी जिसमें ज्येष्ठ पुत्र पंकज सिंह व दो पुत्र- पुत्रवधू के साथ 15 सदस्यों के साथ संयुक्त परिवार का बंधन निभा रहे हैं। कानपुर में स्व0 पंडित ताराचंद पांडे जी के चार पुत्र जिसमें जेष्ठ पुत्र पंडित विजय पंडित जी हैं अपने अन्य तीनों भाइयों के लगभग 70 पारिवारिक सदस्यों के साथ कैंट में निवास कर रहे हैं। लखनऊ विकास नगर में श्रीमती प्रेमा शर्मा जी अपने चार पुत्र- पुत्रवधू के 15 सदस्यों के साथ संयुक्त परिवार का संदेश दे रही है.. वहीं चौपटिया में स्व0 बृज बिहारी मेहरोत्रा जी के दोनों पुत्र अपने परिवार के 8 सदस्यों के साथ एक ही स्थान में भोजन बनाकर संयुक्त परिवार का धर्म निभा रहे हैं। चौक स्थित फूल वाली गली में श्रीमती शशि बाला धवन जी अपने तीन विवाहित पुत्रों एवं परिवार के 12 सदस्यों के साथ संयुक्त परिवार का संदेश दे रही है। गोमती नगर स्थित संजय श्रीवास्तव अपने तीन भाइयों और परिवार के 13 सदस्यों के साथ हर दुख सुख में एक साथ खड़े हैं। फाउंडेशन ने इन सब परिवारों का सम्मान कर पुरानी सनातन व्यवस्था का एक संदेश देने का प्रयास किया है। शिवजी, जिनका वाहन नंदी है, गले मे सर्प है, और पुत्र गणेश हैं जिनका वाहन मूषक है। दूसरे पुत्र कार्तिकेय हैं, जिनका वाहन मोर है। इन सब बातों में चिंतन का विषय यह है कि नंदी,मूषक, सर्प और मोर एक साथ नहीं रह सकते फिर भी शिव दरबार मे हम इनके एक साथ दर्शन करते है। जहां इतनी विषमता के बाद भी शिव-परिवार एक साथ रहने का संदेश देता है, पर आज के समय मे थोड़े से मन मुटाव, स्वार्थ, अहंकार और गलत सलाह के कारण हम अपने ही परिवार से दूरी बना लेते है। आइए आज महाशिवरात्रि पर एक महा-संकल्प लें की किसी भी परिस्थिति में मैं अपने परिवार से दूरी नहीं बनाऊंगा। तुझ में नारायण, मुझ मे नारायण संदेश को शिरोधार्य कर अपने रिश्तों को और परिवार को सवारने की प्रतिज्ञा करें। इस दृढ़ संकल्प के लिए महाशिवरात्रि से अधिक उत्तम और कोई त्यौहार नहीं हो सकता अपने परिवार के साथ इस महाशिवरात्रि पर शिव परिवार की पूजा के साथ यह संकल्प आत्मसात करें’ सामान्यत: हर त्योहार कुछ ना कुछ संदेश देता है जिससे समाज में वासुदेव कुटुंबकम् की भावना जाग्रत की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षणलखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षणलखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...