back to top

जो बाइडन ने चुनाव में स्पष्ट जीत दर्ज की है : कमला हैरिस

वाशिंगटन। अमेरिकी की अगली उप राष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस ने कहा कि अमेरिकी स्पष्ट तौर पर जो बाइडन के पक्ष में हैं और उन्होंने (बाइडन)मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर देश के इतिहास में सबसे अधिक मत हासिल कर स्पष्ट जीत दर्ज की है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक बाइडन को अब तक 7.64 करोड़ मत मिले हैं और राष्ट्रपति निर्वाचन मंडल के 538 सदस्यों में से 279 का समर्थन हासिल हुआ है।

इसके उलट निवर्तमान राष्ट्रपति ट्रंप को 7.17 करोड़ मत हासिल हुए हैं और निर्वाचन मंडल के 214 सदस्यों का समर्थन हासिल हुआ है। निर्वाचन मंडल के 45 सदस्यों के लिए मतगणना अब भी जारी है। राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए निर्वाचल मंडल के कम से कम 270 सदस्यों का समर्थन हासिल करना जरूरी है। ट्रंप ने नतीजों को मानने से इनकार कर दिया है लेकिन मुख्य धारा की मीडिया ने 77 वर्षीय बाइडन को विजेता घोषित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी निर्वाचन प्रणाली में पारंपरिक रूप से मीडिया नतीजों को पहले घोषित करती है और हफ्तों बाद प्रमाणिक नतीजें आते हैं। हैरिस ने मंगलवार को ट्वीट किया, हमारे यहां चुनाव हुआ और हमारे देश ने अपनी पसंद स्पष्ट तौर पर बता दी। जो बाइडन के पक्ष में पड़ा प्रत्एक मत यह बयान है कि स्वास्थ्य बीमा अधिकार है न कि विशेषाधिकार और हमने अमेरिकी इतिहास में सबसे अधिक मतों के साथ स्पष्ट जीत दर्ज की है।

हैरिस ने डेलावेयर के विलमिनंगटन में बाइडन के साथ मंच साझा करते हुए कहा, इन आवाजों की संख्या करीब 7.5 करोड़ है। उच्चतम न्यायालय द्वारा मामले की सुनवाई करना कुछ और नहीं लोगों की इच्छा और चुने गए राष्ट्रपति के फैसले को बदलने की कोशिश है जो कभी होने नहीं दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ट्रंप की टीम ने कई राज्यों के नतीजों के खिलाफ स्थानीय अदालत से लेकर उच्चतम न्यायालय में वाद दायर किया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...