back to top

जेएनयू हिंसा : दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्धों से की पूछताछ

नई दिल्ली। जेएनयू हमले मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को दो और संदिग्धों से पूछताछ की। पांच जनवरी को जेएनयू परिसर में नकाबपोश लोगों की भीड़ ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया था।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सुचेता तालुकदार और प्रिया रंजन से हमले के बारे में पूछताछ की। तालुकदार ने कहा, मैंने पुलिस को डेढ़ पन्ने का बयान दिया। उन्होंने मुझसे पांच जनवरी की घटना के बारे में पूछा जैसे कि मैं उस दिन कहां थी, घायल छात्रों का विवरण और क्या मैं किसी और को पहचान सकती हूं। मुझे मेरी तस्वीर दिखाई गर्ई वह तस्वीर जो पुलिस ने पिछले हफ्ते संवाददाता सम्मेलन में जारी की थीी। सूत्रों के मुताबिक तालुकदार ने पुलिस को बताया कि तस्वीर बहुत धुंधली है।

अधिकारियों ने बताया कि अपराध शाखा हमले में घायल कुछ और लोगों से पूछताछ करेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस उन लोगों से भी पूछताछ करेगी जिन्होंने हमले वाले दिन पुलिस के नियंत्रण कक्षों में फोन किए थे। जेएनयू हमले में छात्रों और शिक्षकों समेत कुल 34 लोग घायल हुए थे। अपराध शाखा के अधिकारियों ने सोमवार को जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष समेत तीन छात्रों से पूछताछ की थी। घोष, तालुकदार, रंजन, दोलन सामंत, व्हास्कर विजय मेक, चुनचुन कुमार्र पूर्व छात्री और पंकज मिश्रा के नाम संदिग्धों में शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक विज्ञन प्रयोगशाला का दर्ल साइबरी साक्ष्य एकत्रित करने विश्वविद्यालय परिसर में जाएगा।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...