back to top

जेएनयू हिंसा : डेटा सुरक्षित रखने की याचिका पर अदालत ने पुलिस, व्हाट्सऐप, गूगल से मांगा जवाब

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पांच जनवरी को हुई हिंसा की घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, डेटा और अन्य साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग करने वाली विश्वविद्यालय के तीन प्रोफेसरों की याचिका पर दिल्ली पुलिस, दिल्ली सरकार, व्हाट्सऐप, एप्पल और गूगल कंपनी से सोमवार को जवाब मांगा।

पुलिस ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसने जेएनयू प्रशासन से हिंसा के सीसीटीवी फुटेज संभाल कर रखने और उसे सौंपने को कहा है लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। न्यायमूर्ति ब्रृजेश सेठी ने कहा कि इस मामले पर सुनवाई मंगलवार को होगी। दिल्ली सरकार के स्थाई अधिवक्र्ता अपराधी राहुल मेहरा ने उच्च न्यायालय को बताया कि पुलिस ने विश्वविद्यालय के संबंधित प्राधिकार को वहां लगाए गए 135 सीसीटीवी के फुटेज को सुरक्षित रखने के लिए पत्र लिखा है।

मेहरा ने अदालत को बताया कि पुलिस ने जेएनयू हिंसा के संबंध में व्हाट्सऐप को भी लिखित अनुरोध भेज दो ग्रुपों का डेटा सुरक्षित रखने को कहा है। इन व्हाट्सऐप ग्रुप के नाम हैं यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट और फ्रेंड्स ऑफ आरएसएस। आरोप है कि इन व्हाट्स प ग्रुप के जरिए हमले के लिए कथित तौर पर समन्वय किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस वीडियो फुटेज और डाटा सहित सभी सबूतों को संरक्षित करने के लिए कदम उठा रही है और विश्वविद्यालय से तीन जनवरी से छह जनवरी तक के सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराने को कहा है। याचिका जेएनयू के प्रोफेसर अमीत परमेश्वरन, अतुल सूद और शुक्ला विनायक सावंत ने दायर की। याचिका में दिल्ली पुलिस आयुक्त और दिल्ली सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की मांग की गई।

पांच जनवरी को नकाबपोश लोगों की भीड़ ने जेएनयू परिसर में घुसकर तीन हॉस्टलों के छात्रों को निशाना बनाया था। उन लोगों के हाथों में लाठियां और लोहे की छड़ें थीं। उन्होंने छात्रों को पीटा और परिसर में तोडफ़ोड़ की। इस घटना के सिलसिले में वसंत कुंर्ज उत्तरी पुलिस थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। याचिकाकर्ता प्रोफेसरों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन और अखिल सिब्बल ने तत्काल अंतरिम राहत के तहत व्हाट्सऐप को दोनों समूहों के डाटा को सुरक्षित रखने का निर्देश देने का अनुरोध किया क्योंकि वे इन सबूतों को मिटा सकते हैं।

हालांकि, अदालत ने कहा कि वह इस तरह का कोई भी आदेश संबंधित पक्षों को सुनने के बाद देगी। उस समय व्हाट्स प, गूगल और एप्पल की ओर से अदालत में कोई मौजूद नहीं था। यह याचिका वकील अभिक चिम्मी, मानव कुमार और रोशनी नम्बूदरी के जरिए दायर की गई और इसमें दिल्ली पुलिस को जेएनयू परिसर से सभी सीसीटीवी फुटेज लेने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया। याचिका में दावा किया गया कि हिंसा की घटना से संबंधित डेटा, जानकारी, साक्ष्य और सामग्री का व्हाट्स प प्लेटफॉर्म के जरिए आदान-प्रदान हुआ।

इस घटना के जिम्मेदार लोगों के पंजीकृत फोन नंबर भी इसमें शामिल हैं। इसका डेटा बैक-अप महत्वपूर्ण सबूत है। याचिका में कहा गया, संबंधित सबूत सुरक्षित रखने के इरादे से जेएनयू शिक्षक संर्घ जेएनयूटीएी ने अनुरोधाप्रतिवेदन प्रतिवादी संख्या एर्क पुलिस आयुक्ती, तीन व्हाट्सऐप और चार गूगल को भेजा और उनसे इन सामग्री को अगले की जांच के लिए सुरक्षित करने का अनुरोध किया।

याचिकाकर्ताओं ने कहा, इन प्रतिवेदनों में जेएनयूटीए ने प्रतिवादी संख्या तीन को सूचना प्रौद्योगिकी कानून 2000 सहित संबंधित कानून का उल्लेख किया। इसी तरह का प्रतिवेदन प्रतिवादी संख्या दो और तीन को भी भेजा गया। याचिका में कहा गया, हालांकि पुलिस ने एक याचिकाकर्ता और जेएनयूटीए के अनुरोध पर न तो जवाब दिया और न ही संपर्क किया जबकि जांच एजेंसी को लिखित प्रतिवेदन के साथ स्पष्ट और अकाट्य सामग्री दी गई थी।

उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ताओं को आशंका है कि अदालत या पुलिस आयुक्त के निर्देश के बिना संबंधित सबूतों को ठीक से संरक्षित नहीं किया जाएगा। याचिका में दावा किया गया कि याचिकाकर्ताओं की जानकारी और मीडिया की खबरों के मुताबिक पुलिस ने अबतक सीसीटीवी फुटेज को हासिल नहीं किया है जो अहम सबूत हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...