back to top

जम्मू कश्मीर मुठभेड : पूछताछ के लिए तीन लोग हिरासत में, तलाश अभियान जारी

जम्मू। जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती पुंछ और राजौरी जिलों के वन्य क्षेत्र में चल रहे तलाश अभियान के दौरान मां-बेटे समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इन जिलों में पिछले हफ्ते से लेकर अब तक आतंकवादियों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में नौ सैनिक मारे गए हैं। दोनों जिलों के वन्य क्षेत्र में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान सातवें दिन भी जारी है। सोमवार को एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत सेना के पांच जवान उस वक्त शहीद हो गए जब आतंकवादियों ने पुंछ के सुरनकोट वन में सेना के एक गश्ती दल पर हमला कर दिया था। बृहस्पतिवार शाम को मेंढर सेक्टर में एक अन्य मुठभेड़ में एक अन्य जेसीओ समेत चार जवान शहीद हो गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि 45 वर्षीय महिला और उसके बेटे के साथ एक व्यक्ति को आतंकवादियों को साजोसामान संबंधी सहयोग देने के संदेह पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। ये सभी भट्टा दरियां वन्य क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि यह जांच की जानी है कि क्या उन्होंने आतंकवादियों को अपनी इच्छा से भोजन और रहने की जगह दी या बंदूक के डर से।

 

अधिकारियों ने बताया कि यह इलाका पर्वतीय है और जंगल घना है जिससे अभियान मुश्किल और खतरनाक हो गया है। अभी तक क्षेत्र में छिपे आतंकवादियां से तीन बार सामना हुआ है। पहली बार पुंछ के सुरनकोट में 11 अक्टूबर को और उसके बाद उसी दिन राजौरी जिले में थानामंडी जंगल में सुरक्षाबलों तथा आतंकवदियों के बीच मुठभेड़ हुई लेकिन दोनों ही मुठभेड़ों में आतंकवादी फरार हो गए। तीसरी मुठभेड़ बृहस्पतिवार शाम को पुंछ के मेंढर इलाके में नर खास जंगल में हुई। राजौरी-पुंछ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक विवेक गुप्ता ने शनिवार को बताया, पुंछ और राजौरी को जोड़ने वाले वन्य क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी ढाई महीने पहले देखी गयी थी और उनका पता लगाने के लिए रणनीतिक अभियान चलाया गया। लेकिन इलाके की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए कई बार समय लगता है। खुफिया सूचना के आधार पर इस हफ्ते तीन बार आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई।

 

 

उन्होंने बताया कि आतंकवादी छिपे हुए हैं और संयुक्त बल इस अभियान को एक तार्किक निष्कर्ष तक ले जाने में लगे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मेंढर से थानामंडी तक के पूरे वन क्षेत्र की कड़ी घेराबंदी कर दी गयी है और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए व्यापक तलाश अभियान चलाया गया है। आतंकवादी घेराबंदी से बचने की कोशिश में एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं। सेना ने पैरा कमांडो को तैनात किया है और शनिवार को निगरानी के लिए वन्य क्षेत्र पर एक हेलीकॉप्टर को भी चक्कर काटते हुए देखा गया। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान के कारण जम्मू-राजौरी राजमार्ग पर मेंढर और थानामंडी के बीच यातायात रविवार को तीसरे दिन भी निलंबित है। जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ क्षेत्रों में इस साल जून के बाद से घुसपैठ की कोशिशें बढ़ गयी है। अलग-अलग मुठभेड़ों में नौ आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...