back to top

जितिन प्रसाद को कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं

लखनऊ। कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर द्वारा आयोजित पार्टी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस सांसद जितिन प्रसाद और उनकी पत्नी की जांच रिपोर्ट में साफ हुआ कि उन दोनों को कोराना वायरस का संक्रमण नहीं है।

लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को, जारी बयान के मुताबिक, जितिन और उनकी पत्नी नेहा की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि उनको कोविड19 का संक्रमण नहीं है। जितिन ने रविवार को भाषा को बताया मैं और मेरी पत्नी का कोविड-19 सम्बन्धी परीक्षण किया गया था।

उसकी रिपोर्ट आई है और हमें संक्रमण नहीं है। हम 15 मार्च को कनिका कपूर द्वारा आयोजित एक पार्टी में शामिल हुए थे। शनिवार को हमारे नमूने लिए गए थे और जांच रिपोर्ट रविवार को आई है। उन्होंने यह भी कहा कि फिर वह एहतियात के तौर पर अगले 14 दिन तक घर में ही रहेंगे।

कनिका की पार्टी में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की जांच रिपोर्ट में भी कहा गया है कि उन्हें संक्रमण नहीं है। उनके सम्पर्क में आए 28 लोगों में भी कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...