back to top

Jharkhand : मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दो लोगों की मौत, 20 घायल

जमशेदपुर/रांची/कोलकाता। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने और 20 अन्य के घायल होने की जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना तड़के 3.45 बजे दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत, जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबम्बू के पास हुई।

एसईआर के प्रवक्ता ओम प्रकाश चरण ने कहा कि पास में एक मालगाड़ी के भी पटरी से उतरने की सूचना है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कहीं दोनों दुर्घटनाएं एक साथ तो नहीं हुईं। दुर्घटनास्थल पर मौजूद पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया, बड़ाबम्बू के पास हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की एक टीम मौके पर पहुंच रही है।

दुर्घटनास्थल पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों की सीमा के पास है। एसईआर प्रवक्ता ने बताया, तड़के 3.45 बजे 22 डिब्बों वाली मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे एसईआर के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत बड़ाबम्बू रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इन डिब्बों में 16 यात्री डिब्बे, एक पावर कार और एक पैंट्री कार शामिल है।

एसईआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, दुर्घटना में घायल यात्रियों को बड़ाबम्बू में चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बाद बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है। अधिकारी के मुताबिक, बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन सोमवार रात हावड़ा से रवाना हुई थी और मंगलवार तड़के बड़ाबम्बू रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि रेल दुर्घटना सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां ब्लॉक के पोटोबेड़ा में हुई। उन्होंने कहा, दुर्घटना में मुंबई-हावड़ा मेल और एक मालगाड़ी शामिल है। अधिकारी प्रभावित यात्रियों की संख्या के बारे में पता लगा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से।,211 महिलाओं सहित 5,794 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था सोमवार तड़के अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।...

वाहनों की खुदरा बिक्री जून में 21.83 प्रतिशत बढ़कर 25.57 लाख इकाई : फाडा

नयी दिल्ली। देश में वाहनों की खुदरा बिक्री जून में सालाना आधार पर 21.83 प्रतिशत बढ़कर 25,57,234 इकाई हो गई। वाहन विक्रेता संघ फाडा...

मुंबई के मानखुर्द में चॉल ढह जाने से छह लोगों की मौत, एक घायल, एनडीआरएफ टीम पहुंची

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार रात भारी बारिश के बीच तीन मंजिला चॉल ढह जाने से कम से कम छह लोगों...

भूस्खलन के बाद व्यस्त मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर सेवाएं निलंबित

मुंबई। भारी बारिश के कारण कर्जत-लोनावला भोर घाट खंड में भूस्खलन होने के बाद मुंबई-पुणे मार्ग पर रेल सेवाएं सोमवार तड़के निलंबित कर दी...

भारी बारिश की चेतावनी के बीच मुंबई, पुणे-ठाणे और पालघर में सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल व कॉलेज

मुंबई। पुणे, ठाणे और पालघर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सोमवार को सभी सरकारी, निजी और नगर निगम के स्कूलों तथा...

रुपया शुरूआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 95.28 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया सोमवार को शुरूआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.28 पर आ गया। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा...