back to top

झांसी मेडिकल कॉलेज हादसा : कांग्रेस ने की दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज हादसा में आग लगने से बच्चों की मौत पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और मामले की जांच के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्वाई की मांग की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक हो रही ऐसी दुखद घटनाएं सरकार और प्रशासन की लापरवाही पर कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं। अधिकारियों ने बताया कि झांसी के मेडिकल कॉलेज के बच्चों के वार्ड में लगी आग में कम से कम 10 शिशुओं की मौत हो गई, वहीं 16 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए दर्दनाक हादसे में कई नवजात बच्चों की मृत्यु और घायल होने की ख़बर से बेहद दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक हो रही ऐसी दुखद घटनाएं सरकार और प्रशासन की लापरवाही पर कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं। गांधी ने कहा, सरकार सुनिश्चित करे कि घायल बच्चों का बेहतर से बेहतर इलाज हो। साथ ही इस दुखद घटना की तुरंत जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई हो।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर कहा, उत्तर प्रदेश के झांसी के मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे में मासूम शिशुओं की मृत्यु का समाचार बेहद पीड़ादायक है। इस ह्म्दयविदारक हादसे में मृत सभी बच्चों के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवारों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

उन्होंने लिखा, हम सरकार से मांग करते हैं कि इस हादसे के कारणों की जांच हो और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख़्त क़ानूनी कार्रवाई की जाए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज से स्तब्ध करने वाली खबर आई है, जहां नवजात शिशुओं के गहन चिकित्सा कक्ष में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई है। उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, इस बड़ी त्रासदी के समय में शोक और संवेदना के शब्द व्यर्थ हैं। हम इस कठिन परिस्थिति में पीड़ित परिवारों और अभिभावकों के साथ हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...