back to top

जेईई-मेन्स परीक्षा 18-23 जुलाई तक, जेईई-एडवांस्ड अगस्त में होगी : निशंक

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को घोषणा की कि इंजीनियरिंग संकाय में प्रवेश के लिए जेईई-मेन्स परीक्षा 18-23 जुलाई तक होगी जबकि मेडिकल संकाय में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी। कोविड-19 से मुकाबले के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण ये दोनों परीक्षाएं टाल दी गई थी।

बेबिनार के जरिए देशभर के छात्रों से संवाद के दौरान निशंक ने कहा, जेईई-मेन्स परीक्षाा 18-23 जुलाई तक आयोजित होगी जबकि जेईई-एडवांस्ड अगस्त में होगी। नीट परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी। उन्होंने छात्रों से कहा कि छात्र परेशान न हो और जो समय मिला है, उसमें अच्छे से तैयारी करें।

यूजीसी नेट परीक्षा के बारे में एक प्रश्न के जवाब में मंत्री ने कहा कि जून के बाद कई परीक्षाओं का कार्यक्रम बन सकता है। यह पूछे जाने पर कि कालेज कब खुलेंगे और स्नातक परीक्षाएं कब आयोजित की जाएंगे, इस पर मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा का अकादमिक कैलेंडर जारी किया गया है और अंतिम सेमेस्टर के छात्रों के लिए परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएंगी।

अगस्त से नया सत्र शुरू कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे में कुलपतियों एवं अन्य से संवाद में यह कहा गया है कि कोविड-19 के मद्देनजर किस स्थान पर क्या परिस्थिति है, इस पर ध्यान दें। निशंक ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड की लंबित विषयों की परीक्षा पर जल्द ही निर्णय किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके तहत 29 विषयों की परीक्षाएं रह गई है और इस बारे में एक-दो दिन में निर्णय लेने वाले हैं। आनलाइन माध्यम से पठन पाठन के कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई भाषाओं में आनलाइन पाठ्य सामग्री उपलब्ध है। दीक्षा पोर्टल पर भी सामग्री उपलब्ध है। इसके अलावा ई-पाठशाला के माध्यम से आकर्षक पाठ्य सामग्री उपलब्ध है। इसमें 2000 वीडियो, 1886 आडियो और 996 ई पुस्तकें शामिल है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...