back to top

जेई, एईएस व डेंगू के साथ कोरोना से भी लड़ेंगे : मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि जेई, एईएस, डेंगू के साथ कोरोना आ गया है। इसलिए चुनौतियां इस बार ज्यादा है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से तैयार रहना होगा। गोरखपुर और बस्ती मंडल के जिलों में सबसे अधिक जेई और एईएस के मरीज मिलते हैं। ऐसी स्थिति में यह तय किया जाए कि इंसेफेलाइटिस के मरीज सीधे बीआरडी न पहुंचे। बल्कि उनका इलाज ईटीसी (इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर) पर ही हो जाए।

सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर बीआरडी में सीधे इंसेफेलाइटिस के मरीज आते हैं, तो यह देखा जाएं कि मरीज किस जिले के हैं और मरीज का इलाज उस जिले के जिला अस्पताल या फिर ईटीसी सेंटर पर हुआ है या नहीं। अगर ऐसा नहीं होता है तो संबंधित की जवाबदेही तय करें।

गोरखपुर और बस्ती मंडल की बैठक का मुख्य कारण कार्य योजना को देखना

उन्होंने कहा कि गोरखपुर और बस्ती मंडल की बैठक का मुख्य कारण जेई (जापानी इंसेफलाइटिस) और एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) के व्यापक कार्य योजना को देखना था। इन्हीं मंडलों में ज्यादातार मौतें जेई और एईएस से होती हैं। पिछले साल विभागीय समन्वयक के माध्यम से बीमारी में 60 फीसदी और मौतों में 90 फीसदी कमी आई है। जेई, एईएस और डेंगू के साथ कोरोना है। ऐसे में समस्या गहरा सकती है। इसलिए समीक्षा बैठक करनी पड़ी।

कोविड-19 पर नियन्त्रण के लिए कोविड हेल्प डेस्क बहुत उपयोगी

उन्होंने कहा कि कोविड-19 पर नियन्त्रण के लिए कोविड हेल्प डेस्क बहुत उपयोगी है, इसलिए सभी क्षेत्रों में इसकी स्थापना सुनिश्चित करते हुए लोगों को जागरूक भी किया जाए। जिस तरह प्रदेश स्तर पर टीम-11 का गठन कर कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है उसी प्रकार जनपद स्तर पर भी टीम-11 गठित की गयी है। जिलाधिकारी नियमित रूप से जनपद स्तरीय टीम-11 के कार्यों की निगरानी करें। योगी ने कहा कि स्वच्छ पेयजल के लिए पाइप पेयजल की स्कीमों को प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

आस-पास सफाई रखने के लिए निरन्तर जागरूक किया जाए

साथ ही, आम जन को पानी उबालकर पीने तथा अपने आस-पास सफाई रखने के लिए निरन्तर जागरूक किया जाए।  जहां पर जेई व एईएस के मामले आ रहे है, उन गांवों का निरीक्षण किया जाए और साफ-सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्था में किसी भी कमी को तत्परता से ठीक कराया जाए। इसके लिए संबंधित की जिम्मेदारी भी तय की जाए। एम्बुलेंस सेवाओं को लगातार कार्यशील रखा जाए। इस सम्बन्ध में शिथिलता बरतने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।

रैपिड एण्टीजेन टेस्ट को बड़े पैमाने पर अपनाया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लगातार आईएमए, नर्सिंग होम एसोसिएशन आदि संस्थाओं के साथ संवाद बनाया जाए। उन्होंने कहा कि रैपिड एण्टीजेन टेस्ट को बड़े पैमाने पर अपनाया जाए। चिकित्साकर्मियों को मेडिकल इंफेक्शन से सुरक्षित रखने के लिए प्रशिक्षण जारी रखा जाए। स्वच्छता का वृहद अभियान चलाने के साथ ही, गांव-गांव में निगरानी समितियां, स्वच्छाग्रहियों आदि को सक्रिय किया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण एक माह में पूर्ण कर लिया जाए।

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य में तेजी लाई जाए

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य में तेजी लाई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी जलजमाव की स्थिति न रहे। योगी ने कहा कि नॉन कोविड अस्पतालों में स्क्रीनिंग की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी स्वास्थ्य कार्यों का सम्बन्धित अधिकारी द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाता रहे। डॉक्टर नियमित रूप से वॉर्डों में राउण्ड लें। कोविड अस्पताल के इन्चार्ज प्रतिदिन भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में उनके परिजनों को जानकारी देते रहें।

गाइडलाइनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अनलॉक के दौरान शासन की गाइडलाइनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले स्तर पर जेई व एईएस से बचाव व उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। चिकित्सालयों में आक्सीजन की कमी न होने पाए। इसके बैकअप की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मानव संसाधन की कमी को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए।

जेई व एईएस की ट्रेनिंग की समुचित व्यवस्था की जाए। इसके लिए जनपद स्तर पर मास्टर ट्रेनर भी तैयार किये जाए, जो जनपद स्तर पर लोगों को प्रशिक्षित करें। उन्होंने कहा कि इस बार सतर्कता और बेहतर तालमेल के साथ कार्य करके पिछले वर्षों से भी बेहतर परिणाम दें।

RELATED ARTICLES

ग्रीन नैनो तकनीक टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखने में हो सकती है कारगर

लखनऊ: भारत में हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर कटाई के बाद खराब हो जाते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ (ताज़ा रहने की अवधि)...

सीएम योगी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नौवें तीन दिवसीय आम महोत्सव का किया उद्घाटन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नौवें तीन दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया और 'आम महोत्सव 2026'...

यह केवल कलयुग नहीं, छलयुग है, इस धोखे के दौर में सतर्क रहें : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

राममंदिर दान चोरी का मामला: SIT मंदिर ट्रस्ट के पिछले 5 साल के खातों का दोबारा ऑडिट करेगी अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर में दान...

ग्रीन नैनो तकनीक टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखने में हो सकती है कारगर

लखनऊ: भारत में हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर कटाई के बाद खराब हो जाते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ (ताज़ा रहने की अवधि)...

योगिनी एकादशी 10 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। जुलाई के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ का महीना 30 जून से शुरू होगा। इसी...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विविध शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में, राजभवन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय...

चातुर्मास पूर्व जैन मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

श्रीजी पूजन, गुरु अर्चना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगालखनऊ। आगामी चातुर्मास से पूर्व नगर में जैन समाज द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों...

कोलकाता और बेंगलुरु के ताजे फूलों से सजेगा श्याम दरबार

9 को मनाया जाएगा श्री खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सवलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आगामी 9 जुलाई को...

अस्सी प्रतिशत साहित्यकार अपनी हिंदी अपनी जेब में रखकर चलते हैं : व्योमा मिश्रा

बालकथाओं का फ्रÞेंच से हिंदी में अनुवाद कियालखनऊ। व्योमा मिश्रा एक मानी हुई साहित्यकार, अनुवादक और स्थापित सृजनात्मक एडिटर और प्रूफ-रीडर हैं और लंबे...