back to top

जावड़ेकर ने की टीआरपी-केन्द्रित पत्रकारिता की निंदा

नई दिल्ली। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने टीआरपी-केंद्रित पत्रकारिता को अस्वीकार करते हुए कहा कि 50 हजार घरों में लगाए गए मीटर करोड़ों लोगों की राय को तय नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रेस की स्वतंत्रता को किसी भी कीमत पर बनाए रखा जाना चाहिए, लेकिन मीडिया को यह याद रखना चाहिए कि स्वतंत्रता जिम्मेदारी के साथ आती है।

जावड़ेकर ने भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के एक कार्यक्रम में कहा, टीआरपी-केंद्रित पत्रकारिता अच्छी नहीं है। पचास हजार घरों में स्थापित मीटर 22 करोड़ की राय को माप नहीं सकते। हम इसकी परिधि का विस्तार करेंगे ताकि हम जान सकें कि लोग क्या देखते हैं और वे क्या देखना चाहते हैं। उन्होंने मीडिया के छात्रों को सनसनीखेज या टीआरपी-केंद्रित पत्रकारिता के जाल में नहीं फंसने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि वे स्वस्थ पत्रकारिता के गुर सीखें और समाज में जो कुछ अच्छा काम हो रहा है उसे भी समाचार मानकर लोगों तक पहुंचाएं। जावड़ेकर ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए आईआईएमसी के उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि लोगों को डिजिटल प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र में उभर रहे बदलाव का स्वागत करना चाहिए और इससे लाभ प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया की आजादी लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आयाम है और इसे संभालकर रखना है।

उन्होंने कहा, लेकिन हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि स्वतंत्रता जिम्मेदारी के साथ आती है। इसलिए हम में से हर एक को जिम्मेदार होना होगा। पत्रकार के रूप में आप खबर के हर पहलुओं को समझते हैं, लेकिन आपकी रिपोर्टिंग ऐसी हो जो समाज को सही दिशा में ले जाए। मंत्री ने कहा कि पत्रकारिता एक जिम्मेदारी है, लोगों को गुमराह करने का यंत्र नहीं है। जावड़ेकर ने कहा कि पत्रकारिता का पहला सबक यह है कि लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाली हर चीज समाचार है और इसे मीडिया में पर्याप्त जगह मिलनी चाहिए।

इस संबंध में, उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं की जानकारी दी जिन्होंने नागरिकों की मदद की है। मंत्री ने कहा कि लगभग दो लाख गांवों में फाइबर कनेक्टिविटी ने ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों लोगों के जीवन को बदल दिया है। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, अपर महानिदेशक के. सतीश नम्बूदिरिपाड सहित आईआईएमसी के सभी केंद्रों के संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...