back to top

जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी ढेर

जौनपुर। जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव के पास बुधवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख का अन्तर्जनपदीय इनामी बदमाश मारा गया, जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि सरपतहां थानाध्यक्ष प्रकाश राय को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश अपने एक साथी के साथ क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की नीयत से आ रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष थाना कोतवाली, शाहगंज प्रभारी सुधीर कुमार आर्या,प्रभारी निरीक्षक खेतासराय राजेश कुमार तथा स्वाट प्रभारी आदेश कुमार त्यागी के साथ मौके पर पहुंच गये तथा बदमाश के आने की सूचना वाले स्थान पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।

 

 

 

इसी बीच बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं, जिससे कांस्टेबल संजय सिंह जख्मी हो गए। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया जबकि रात्रि का फायदा उठाकर उसका साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया। जख्मी बदमाश को इलाज के लिए पुलिस जिला अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृत बदमाश की पहचान सुलतानपुर जनपद के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित अमरेथू डड़िया निवासी प्रशांत पाण्डेय उर्फ कल्लू पाण्डेय पुत्र हीरामणि पाण्डेय के रूप में हुई। मृतक के पास से पुलिस द्वारा एक पिस्टल व एक तमंचा तथा भारी मात्रा में कारतूस व खोखा तथा दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी। प्रशांत कादीपुर कोतवाली थाना जनपद सुलतानपुर का हिस्ट्रीशीटर है ।

 

पुलिस के अनुसार उस पर लूट,डकैती, हत्या, चोरी, रंगदारी,जाने से मारने के प्रयास जैसे कई अभियोग पंजीकृत है। मृत हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र द्वारा पचास हजार तथा पुलिस अधीक्षक जौनपुर व अम्बेडकर नगर द्वारा पचीस-पचीस हजार का इनाम घोषित है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...