back to top

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरूण ने की जसप्रीत बुमराह की तारीफ

किंगस्टन: भारत क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरूण को लगता है कि जसप्रीत बुमराह की हालात को भांपने की काबिलियत अद्भुत है और वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरूआती टेस्ट में दूसरी पारी में उनका पांच विकेट चटकाना भारत के तेज गेंदबाजी के सर्वश्रेष्ठ स्पैल में से एक था। बुमराह को विश्व कप के बाद एक महीने का ब्रेक दिया गया था। वह एंटीगा में पहली पारी के दौरान थोड़े धीमे दिखे थे लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में वापसी करते हुए आठ ओवरों में सात रन देकर पांच विकेट हासिल किए जिससे भारत ने विश्व टेस्ट चैम्पियनिशप के शुरूआती मैच में वेस्टइंडीज को 318 रन से मात दी। अरूण ने यहां पत्रकारों से कहा, बुमराह सोच समझकर गेंदबाजी करने वाला गेंदबाज है। वह हालात से वाफिक रहता है और अच्छी तरह सांमजस्य बिठा लेता है। अगर आप दूसरी पारी में उसकी लेंथ देखोगे तो उसे अच्छा मूवमेंट मिल रहा था। उन्होंने कहा, मैंने किसी भारतीय का लंबे समय बाद इस तरह का स्पैल देखा। यह तेज गेंदबाजी का सर्वश्रेष्ठ स्पैल था।

 

उन्होंने कहा कि कोच की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करनी होती है कि रणनीति का कार्यान्वयन परफेक्ट तरीके से हो क्योंकि फिर नतीजा अपने आप ही सही रहता है। बुमराह ने पहली पारी में 18 ओवर में पांच रन देकर एक विकेट प्राप्त किया था। अरूण ने कहा, देखिए, विकेट तो नतीजा होता है लेकिन मैं हमेशा परिणाम को नहीं देखता। मैं कार्यान्वयन के हिस्से को अहम मानता हूं और पहली पारी के बाद बुमराह से इसी पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा, पहली पारी में उसका कार्यान्वयन थोड़ा कम रहा क्योंकि उसकी गेंदबाजी की शैली को देखते हुए उसे पिच करना चाहिए था। विकेट लेना चिंता की बात नहीं थी क्योंकि सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करने की प्रक्रिया अंत में आपको विकेट दिलाएगी। अरूण ने कहा, वह लगातार 140 की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा है और उसका एक्शन इस तरह का है कि बल्लेबाज को यह समझने में थोड़ा समय लगता है कि वह क्या करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन वह काफी सटीक है तो ज्यादा घातक हो जाता है।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...