back to top

जापान के प्रधानमंत्री चुने गए योशिहिदे सुगा, लिया आबे का स्थान

तोक्यो। जापान की संसद में बुधवार को हुए मतदान में योशिहिदे सुगा को औपचारिक तौर पर नया प्रधानमंत्री चुना गया। उन्होंने शिंजो आबे का स्थान लिया है। स्वास्थ्य कारणों के चलते शिंजो आबे ने बुधवार सुबह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सुगा को सोमवार को जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नया नेता चुना गया था और इसके साथ ही उनका प्रधानमंत्री बनना तय हो गया था।

मंत्रिमंडल के मुख्य सचिव रहे योशिहिदे सुगा लंबे समय से आबे के करीबी रहे हैं। वह बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का चुनाव करेंगे। सुगा किसान के बेटे हैं और अपने दम पर राजनीति में आए। उन्होंने आम लोगों तथा ग्रामीण समुदायों के हितों का ध्यान रखने का वादा किया है। सुगा ने कहा कि वह आबे की अधूरी नीतियों को ही आगे बढ़ाएंगे और उनकी प्राथमिकता कोरोना वायरस से निपटना और वैश्विक महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को बेहतर करना होगा।

सुगा के आधिकारिक चयन से पहले आबे ने कहा था कि वह एक सांसद के तौर पर सुगा की सरकार का समर्थन करेंगे। सुगा, आबे के करीबी माने जाते हैं और 2006 से उनके समर्थक रहे हैं जब आबे पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। तब आबे का कार्यकाल 2006 से 2007 के बीच महज एक साल का था जिसकी वजह उनकी खराब सेहत थी। 2012 में फिर से प्रधानमंत्री बनने में सुगा ने आबे की खासी मदद की थी।

आबे (65) ने पिछले महीने कहा था कि उनकी सेहत में सुधार आ रहा है लेकिन जारी उपचार और शारीरिक थकान के मद्देनजर उन्होंने इस्तीफा देने का मन बनाया है। सुगा ने कहा कि वह सुधार की मानसिकता वाले मेहनतकश लोगों को नए मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे। आबे मंत्रिमंडल के करीब आधे सदस्यों को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद है हालांकि कुछ के विभाग बदले जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...