back to top

जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया ने बैठक की, उत्तर कोरिया से वार्ता की मेज पर लौटने को कहा

तोक्यो। जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के वरिष्ठ राजनयिकों ने उत्तर कोरिया से मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को लेकर वार्ता की मेज पर लौटने का आह्वान किया है। जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों की बैठक ऐसे वक्त हुई है जब एक दिन पहले ही उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी की नयी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण करने का दावा किया। इस बैठक में उत्तर कोरिया पर नीति के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि सुंग किम, कोरियाई प्रायद्वीप शांति एवं सुरक्षा मामलों के लिए दक्षिण कोरिया के विशेष प्रतिनिधि नोह क्यू-डुक और एशियाई एवं महासागर मामलों के लिए जापान के महानिदेशक ताकेहिरो फुनाकोशी शामिल हुए।

 

अमेरिकी दूत किम ने कहा कि तीनों देश उत्तर कोरिया के साथ कूटनीतिक वार्ता के लिए तैयार हैं। किम ने उत्तर कोरिया से बिना किसी शर्त के वार्ता के कई प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को पूरी तरह लागू करने के लिए काम करेंगे। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने सोमवार को कहा था कि क्रूज मिसाइल विकसित करने का काम बीते दो साल से जारी था और शनिवार तथा रविवार को परीक्षण के दौरान उसने।,500 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य भेदने की क्षमता का प्रदर्शन किया। उत्तर कोरिया ने नयी मिसाइलों को बेहद महत्वपूर्ण सामरिक हथियार बताया जो सेना को मजबूत करने के देश के नेता किम जोंग-उन के आह्वान के अनुरूप है। उत्तर कोरिया का कहना है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया का सामना करने के लिए उसे परमाणु हथियारों की जरूरत है।

 

चीन के विदेश मंत्री वांग यी के मंगलवार को सियोल पहुंचने का कार्यक्रम है। वह दक्षिण कोरिया के साथ द्विपक्षीय संबंधों और उत्तर कोरिया के परमाणु मुद्दों के संबंध में वार्ता करेंगे। वांग बुधवार को दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चुंग यूई योंग से मुलाकात करेंगे। संभावना है कि दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चीन से उत्तर कोरिया को बातचीत की मेज पर लौटने के लिए समझाने को कहेंगे। जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को बताया कि उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से पहले ही त्रिपक्षीय बैठक तय थी, लेकिन नए घटनाक्रम के मद्देनजर बैठक तीन देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग को और मजबूत करने तथा उत्तर कोरिया की स्थिति पर चर्चा करने का एक अच्छा अवसर होगी। जापान के अधिकारियों और कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया का सप्ताहांत में किया गया मिसाइल परीक्षण क्षेत्र के लिए एक नया खतरा है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका की उपस्थिति के लिए जापान और दक्षिण कोरिया प्रमुख सहयोगी हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...