back to top

जल्द शुरू होगा जानकीपुरम का ट्रामा सेन्टर, मरीजों को मिलेंगी ये सुविधाएं-

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। जानकीपुरम में बन रहा ट्रामा सेन्टर लगभग तैयार हो चुका है। जल्द ही यहां मरीजों को इलाज मिलने लगेगा। पांच बेड के इस ट्रमा सेन्टर में वेंटीलेटर की भी सुविधा होगी, इससे गम्भीर मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पडेगा।

जानकीपुरम का ट्रॉमा सेंटर तैयार होने से गंभीर मरीजों के इलाज मिलने की राह आसान हो गई है। विशेषज्ञ डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इसमें वेंटिलेटर की सुविधा वाले बेड भी होंगे। अधिकारियों ने एक से दो माह में ट्रॉमा सेंटर के शुरू होने की उम्मीद जाहिर की है। मालूम हो कि बीते एक दशक से जानकीपुरम में ट्रॉमा सेंटर खोलने की कवायद चल रही है। कई बार काम शुरू होने के बाद भी योजना अधर में लटक गयी। तीन सालों से एक बार फिर इसके निर्माण कार्य में तेजी आयी और अब लगभग काम पूरा हो चुका है।

सूत्रों की मानें तो यदि इसी गति से काम चलता रहा तो एक दो माह में यह चालू हो जायेगा। मुख्य चिकित्साधिकाीरी डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि शुरूआती दौर में यह ट्रॉमा सेंटर पांच बेड का होगा। जरूरत पड़ने पर बेडों की संख्या में इजाफा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस ट्रामा सेन्टर में डीआरडीओ की ओर से बेड लगाये जायेंगे, जिसमें कुछ बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा भी होगी। वहीं मरीजों को इलाज के साथ पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी की जरूरी जांच की भी सभी सुविधाएं यहां उपलब्ध करायी जायेंगी। यहां चौबीस घंटे एक एम्बुलेंस तैनात रहेगी ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया जा सके। वहीं बेहटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन का काम भी लगभग पूरा हो गया है। इसमें 30 बेड होंगे।

सीएमओ ने बताया कि जल्दी ही यहां भी मरीजों की भर्ती शुरू हो जाएगी। इससे आस-पास के मरीजों को इलाज आसानी से मिल सकेगा। यहां मेडिसिन, सर्जरी, बाल रोग और स्त्री एवं प्रसूति रोग समेत दूसरे विभाग भी संचालित होंगे।

RELATED ARTICLES

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...

अलीगंज अग्निकांड: बिल्डर ने खुद हटाना शुरू किया अवैध निर्माण

एलडीए ने 10 जुलाई को जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश,25 जुलाई तक स्वयं कार्रवाई की मिली थी मोहलत लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-डी में हुए भीषण अग्निकांड...

एआई से हाईटेक होगी काशी, गलियां बताएंगी बाबा विश्वनाथ धाम का रास्ता

वाराणसी। पुरातन और आध्यात्मिक नगरी काशी अब आधुनिक तकनीक से लैस होने जा रही है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...

अलीगंज अग्निकांड: बिल्डर ने खुद हटाना शुरू किया अवैध निर्माण

एलडीए ने 10 जुलाई को जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश,25 जुलाई तक स्वयं कार्रवाई की मिली थी मोहलत लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-डी में हुए भीषण अग्निकांड...