back to top

महामारी के समय जनधन-आधार-मोबाइल की तिगड़ी पासा पलटने वाली साबित हुई: सीतारमण

औरंगाबाद। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि जन धन-आधार-मोबाइल (जैम) की तिगड़ी ने कोविड-19 महामारी के दौरान देश के अंतिम छोर में रह रहे नागरिकों तक पहुंचने में मदद की और यह व्यवस्था तस्वीर बदल देने वाली साबित हुई। राष्ट्रीय बैंक परिषद द्वारा औरंगाबाद में आयोजित एक दिवसीय बैठक मंथन को आॅनलाइन संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के जैम संकल्प ने देश के दूर दराज क्षेत्रों में रह रहे व्यक्ति तक पहुंचने में मदद की।

 

उन्होंने कहा कि जन धन योजना शुरू होने के समय लोगों के मन में सवाल थे लेकिन अब हम लोगों की सीधे मदद कर सकते हैं ताकि वे अपना जीवन जी सकें।
सीतारमण ने कहा, आधार कार्ड को बैंक खातों से जोड़ने से केवाईसी- सत्यापित खातों में मदद मिली। जैम का तीसरा महत्वपूर्ण अंश मोबाइल है, जहां पैसे जमा होने की जानकारी समेत सरकारी योजनाओं के लाभ (मनरेगा) या सब्सिडी दिये जाने की भी जानकारी दी जा रही है। बैठक की अध्यक्षता करने वाले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने कहा कि अब सरकार का ध्यान 18 वर्ष की आयु तक पहुंचने वालों के जन धन खाते खोलने पर होगा।

 

उन्होंने कहा कि 111 आकांक्षी जिलों में भी खाता खोलने पर जोर होगा। पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक एस एस मल्लिकार्जुन राव ने कहा, सरकार ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए समय पर और प्रभावी कदम उठाए हैं। इससे नौकरी खोने वालों, उद्यमियों, उद्योग और कृषि क्षेत्र को मदद मिली।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...