back to top

अनुच्छेद 370 के खिलाफ देशभक्तों का लंबा संघर्ष पूरा हुआ: बलबीर राम रतन

जम्मू: भाजपा की जम्मू कश्मीर प्रदेश इकाई ने सोमवार को कहा कि अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाए जाने और एक देश-एक संविधान और एक ध्वज की उपलब्धि के साथ ही देशभक्त लोगों का लंबा संघर्ष समाप्त हुआ। पार्टी की राज्य इकाई के प्रवक्ता बलबीर राम रतन ने कहा कि 1952-53 में ऐतिहासिक एक विधान, एक निशान, एक प्रधान आंदोलन के दौरान जम्मू क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए मार गिराए गए 16 युवकों को यह श्रद्धांजलि भी है। रतन ने यहां संवाददाताओं से कहा, अनुच्छेद 370 को हटाए जाने और एक देश-एक संविधान-एक ध्वज की उपलब्धि के साथ ही देशभक्त लोगों का लम्बा संघर्ष पूरा हुआ और इसलिए राज्य के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया।

 

उन्होंने कहा कि अलग झंडे को हटाए जाने के साथ ही जम्मू कश्मीर में एक इतिहास रचा गया है और इसके लिए लोग दशकों से आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह समय उन देशभक्तों को याद करने का है जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए एक संविधान-एक ध्वज और एक प्रधानमंत्री का नारा दिया था। रतन ने कहा, 1952-53 में प्रजा परिषद के एक विधान, एक निशान, एक प्रधान आंदोलन के दौरान छंब, हीरानगर, सुंदबनी और रामबन में तिरंगा लहराने के लिए जिन 16 युवकों को गोलियां मारी गई थी, ये उन्हें एक श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा यह मौका भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करने का भी है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...