back to top

ऐतिहासिक फैसला

जम्मू-कश्मीर पर सरकार की तैयारियों को जो ड्रामा और थ्रिलर कहते थे, छेड़छाड़ पर आग लगाने की बात करते थे, सस्पेंस खत्म करने की मांग पर बाजिद थे, वे सरकार के इरादों से पर्दा उठते ही सदमे में हैं। भाजपा सरकार ने कश्मीर पर आजादी के बाद का सबसे बड़ा फैसला ले लिया। सुविचारित रणनीति और सांविधानिक होशियारी के साथ सरकार ने वह कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद कल्पनाओं में भी करना कठिन था। मोदी ने एक बार फिर बड़े फैसले कर बाग-बाग कर दिया। संप्रभुता की सीमा में ही भारत और कश्मीर के बीच दीवार बनी धारा 35ए, जिससे छेड़छाड़ पर जल उठने, तिरंगे को कंधा न देने, कश्मीर खो देने जैसी बेशुमार धमकियां मिल रही थीं, वह धारा 35ए बिना कुछ किए ही धराशायी हो गयी। भारत सरकार के इस फैसले से पूरे देश में जश्न है। कुछ नेता और पार्टी जरूर हिन्दुस्तान के सेंटीमेंट के खिलाफ खड़े होकर अपनी जड़ों में मट्ठा डाल रहे हैं।

 

हां कश्मीर में अलगाववादी और मुख्यधारा की पार्टियां सदमे में हैं। उनके इस दुख के पीछे निहित स्वार्थ है, जनता का दर्द नहीं है। दरअसल कश्मीर में यह स्थिति आयी ही इसीलिए कि स्थानीय पार्टियों और नेताओं ने कश्मीर को बेरहमी से लूटा। कश्मीर के विकास के लिए भारत सरकारने जो धन दिया उसे चंद परिवारों, छुटभैये नेताओं और एनजीओ की शक्ल में अलगाववादी खा गये। नेताओं व अलगाव वादियों ने अकूत दौलत बनायी, अपने बच्चों को विदेश में पढ़ाया और सेटेल किया जबकि कश्मीरियों को अशिक्षित रखने, गरीब रखने और भारत की मुख्यधारा से काटने का काम किया। यह उदण्डता, लूट-खसोट, धमकी और गद्दारी के सुर कोई भी राष्ट्रभक्त सरकार बर्दाश्त नहीं कर सकती थी। इसलिए मोदी के नेतृत्व में भारत अब्दुल्लाह की ब्लेकमेलिंग और नेहरू के अति उदारवाद को पीछे छोड़ आगे बढ़ गया। सरकार ने कश्मीर में धारा 370 और 35ए ही नहीं खत्म किया बल्कि कश्मीर के राज्य के दर्जे को भी खत्म कर दिया।

 

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक में राज्य को दो हिस्सो में बांटकर लद्दाख और जम्मू कश्मीर को केन्द्र शासित क्षेत्र बनाने का प्रावधान है। जम्मू-कश्मीर को केन्द्र प्रशासित क्षेत्र बनाने का फैसला संभवत: इसीलिए कि इस संवेदनशील,  सीमावर्ती और परमाणु दुश्मनों से घिरे क्षेत्र को ऐसे नेताओं के हवाले नहीं छोड़ा जा सकता है जो अलगाव की भाषा बोलते हैं। केन्द्र ने कश्मीर से आतंक के सफाये के लिए ही केन्द्र शासित क्षेत्र बनाया है ताकि पुलिस, कानून व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे सीधे भारत सरकार के नियंत्रण में रहें। सरकार ने शांति स्थापित होने के बाद राज्य के दर्जे को बहाल करने का संकेत भी दिया है, जो ठीक भी है। यह फैसला राष्ट्रीय एकता और अखण्डता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के साथ ही डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर उन हजारों शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है जिन्होंने कश्मीर के लिए बलिदान दिया। इस साहसिक, दूरदर्शी और निर्णायक फैसले से मोदी-शाह की मजबूत नेता की छवि और पुख्ता हुई है। कश्मीरी नेताओं और अलगाव वादियों का बात-बात पर धमकी देने का तिलिस्म भी अब टूट गया है।

 

RELATED ARTICLES

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, राजधानी में बिका 27 करोड़ का सोना

लखनऊ। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीददारी को शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार सोने के बढ़े दामों ने सरार्फा बाजार में रौनक...

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...