back to top

अनुच्छेद 370 हटाने के लिए जो प्रक्रिया अपनाई वह अलोकतांत्रिक है: तुषार गांधी

जयपुर: महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के लिए जो प्रक्रिया अपनाई वह अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। गांधी फाउंडेशन के अध्यक्ष तुषार गांधी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, अनुच्छेद 370 को हटाने में किसी तरह की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। अगर कश्मीर के लोग भी ऐसा ही चाहते थे तो वहां भारी संख्या में सैन्य बल क्यों तैनात किया गया। देश में लोकतंत्र को दबाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म का इस्तेमाल लोगों को प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है।

धार्मिक असहिष्णुता का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि जय श्रीराम के नाम पर लोगों को डराया जाता है। इसमें कहां से भक्ति आई। वह राम ही थे जिन्हें पुरुषोत्तम के नाम से जाना जाता है और जो सत्ता का त्याग कर, ऐश्वर्य छोड़कर जंगल में वनवास को चले गए। आज उन्हीं की जन्मभूमि या भक्ति के नाम पर कितना खून बहाया जा रहा हैं लेकिन हम बैठे हैं चुपचाप, कुछ नहीं करते। उन्होंने कहा कि धार्मिक असहिष्णुता तो बापू महात्मा गांधी के समय से ही थी। उन्होंने कहा कि सत्ता की हवस के कारण देश का बंटवारा हुआ लेकिन धार्मिक असहिष्णुता भी थी। तुषार गांधी ने कहा कि आजादी की इतनी सदियों के बाद भी समाज के कुछ तबके खुद को आजाद महसूस नहीं करते। उन्होंने कहा, इतने साल के बाद भी पूर्ण स्वराज को पाने की कोशिश नहीं की गई इसलिए समाज के अनेक तबके किसी ने किसी तरह की गुलामी में सड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था संकट में है, कोई नया निवेश आ नहीं रहा और न ही नए रोजगार सृजित हो रहे हैं। तुषार गांधी ने कहा कि सरकार ने सूचना के अधिकार कानून को कमजोर किया है, लोगों की आजादी का उल्लंघन हो रहा है लेकिन लोग चुप्पी मारे बैठे हैं जो कि गंभीर चिंता की बात है। गांधी ने कहा कि किसी कारोबारी की आत्महत्या पर तो देश भर में बहस एवं चर्चा हो जाती है लेकिन किसी किसान की आत्महत्या पर कोई आंसू नहीं बहाता।

RELATED ARTICLES

भारत का रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने...

महज 25 प्रतिशत भुगतान पर मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का कब्जा: एलडीए

बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर, प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध लखनऊ। एलडीए...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने शासन को भेजी सिफारिश…शिक्षक भर्ती 2018 में ओबीसी को मिले 5 प्रतिशत अंकों की छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में आयोग की मासिक...

5.87 लाख ग्रामीण परिवारों को मिला आशियाना, 99 फीसदी लाभार्थियों ने माना जीवन स्तर में हुआ सुधार

लखनऊ। प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के आवासहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी है। योजना के...

लर्निंग गैप खत्म करने को प्रदेश में कैच-अप शिक्षण अभियान शुरू

अगस्त 2026 से जनवरी 2027 तक विद्यालयों में प्रतिदिन 20 से 30 मिनट का विशेष कैच-अप शिक्षण सत्र आयोजित होगा। लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा...