back to top

जम्मू-कश्मीर के निवासियों के लिए समानता सुनिश्चित करना ही सरकार का इरादा है

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में हिंसा की आशंकाओं से प्रभावित हुए बगैर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने राज्य के निवासियों के लिए समानता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुच्छेद 370 समाप्त करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दशकों से राज्य में रह रहे पश्चिम पाकिस्तान के शरणार्थी, वाल्मीकि समुदाय और गोरखा सैनिकों के वंशज जैसे कई समुदाय अनुच्छेद 35ए के तहत कश्मीरी लोगों के समान दर्जे का फायदा नहीं उठा पाते थे। उन्होंने कहा कि यह अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को समाप्त करने का समय था। एक अधिकारी ने कहा कि जब देश इस तरह की कार्यवाई करता है तो कश्मीर घाटी में हिंसा भड़कने की आशंकाएं हैं लेकिन संविधान में निहित समानता के अधिकार को बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्यवाई से देश को डिगा नहीं सका।

 

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को दिए ज्ञापन में जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम ने उन समुदायों के मामलों को पेश किया जिनके संपत्ति का अधिकार, वोट देने का अधिकार, रोजगार का अधिकार, अपनी पसंद से विवाह का अधिकार, उच्च शिक्षा का अधिकार, एक पंचायत या सहकारी समिति का सदस्य होने का अधिकार और बैंकों से ऋण लेने के अधिकार जैसे मौलिक अधिकार कानूनी रूप से छीन लिए गए।

RELATED ARTICLES

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का निधन, राहुल गांधी ने शोक संवेदना जताई

जौनपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के...

राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. गोपालराव पाटिल का निधन

लातूर (महाराष्ट्र)। राज्यसभा के पूर्व सदस्य और प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपालराव पाटिल का मंगलवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 94 वर्ष...

राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई दी

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई...

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...