back to top

जामिया हिंसा वीडियो : दिल्ली पुलिस की टीम ने विश्वविद्यालय का किया दौरा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने मंगलवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का दौरा किया, जहां पिछले साल 15 दिसंबर को हुई हिंसा के वीडियो बीते कुछ दिन से सामने आ रहे हैं।

उस घटना के चार वीडियो हाल ही में सामने आए हैं, जिनमें से एक नया वीडियो सोमवार को सामने आया। अधिकारियों के अनुसार पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश देव के नेतृत्व में एक टीम ने विश्वविद्यालय के पुस्तकालय का दौरा किया, जो पिछले साल कथित पुलिस कार्वाई के दौरान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने हिंसक घटना के बाद पहली बार विश्वविद्यालय का दौरा किया है। अधिकारियों ने कहा कि टीम के सदस्यों ने पुस्तकालय को हुए नुकसान का विश्लेषण और वीडियोग्राफी की। उन्होंने प्रॉक्टर कार्यालय का भी दौरा किया। मामले की जांच अपराध शाखा कर रही है। रविवार को सामने आई वीडियो में पुलिसकर्मियों को पुस्तकालय में छात्रों को पीटते हुए देखा जा सकता है। इसके कुछ घंटे बाद सामने आईँ दो वीडियो में कुछ नकाबपोश युवक पुस्तकालय में घुसते दिख रहे हैं।

सोमवार को सामने आए वीडियो में पुलिस कर्मियों को भागने का प्रयास करते छात्रों पर लाठियां बरसाते देखा जा सकता है। महिला छात्रों को पुलिस से गुहार लगाते हुए बाहर निकलते देखा जा सकता है और एक पुलिसकर्मी कैमरा तोड़ते हुए दिखाई देता है। पिछले साल 15 दिसंबर को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया था।

पुलिस ने कहा था कि वह दंगाइयों का पीछा करते हुए विश्वविद्यालय में घुसी थी। वहीं जामिया के छात्रों ने हिंसा में किसी तरह का हाथ होने से इनकार करते हुए पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया था। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को पुलिस से पूछा था कि क्या उसने कथित रूप से जामिया मिल्लिया इस्लामिया में घुसने और छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों से पूछताछ की है। अदालत ने विश्वविद्यालय के निकट विरोध के दौरान हिंसा से संबंधित मामले में चल रही जांच पर दिल्ली पुलिस से संपूर्ण स्थिति रिपोर्ट भी मांगी थी।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...