back to top

जयशंकर ने फिनलैंड, श्रीलंका, चिली और तंजानिया के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की

न्यूयार्क। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र से इतर अपने वैश्विक समकक्षों के साथ सिलसिलेवार बैठकें की और अफगानिस्तान तथा हिंद प्रशांत समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने फिनलैंड, श्रीलंका, चिली और तंजानिया के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। उन्होंने फिनलैंड के विदेश मंत्री पेका हाविस्तो के साथ अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर चर्चा की। बैठक के बाद उन्होंने ट्वीट किया कि फिनलैंड के विदेश मंत्री हाविस्तो के साथ मुलाकात की अफगानिस्तान में मानवीय स्थिति पर चर्चा की। जयशंकर ने इसके बाद श्रीलंका के विदेश मंत्री जी.एल. पेइरिस से मुलाकात की। जयशंकर ने चिली विदेश मंत्री एंद्रेस अल्लामंद के साथ भी बैठक की। जयशंकर ने तंजानिया के नए विदेश मंत्री लिबर्टा मुलामुला से भी मुलाकात की। उन्होंने ब्राजील विदेश मंत्री कार्लाेस फ्रांका, जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और जर्मन विदेश मंत्री हेइको मास से भी मुलाकात की।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...