back to top

जयपुरिया कनपुरिया जाइंट्स बनी सुपर जाइंट्स कप की विजेता

  • लखनऊ की फियरलेस फाल्कंस क्रिकेट टीम को 27 रन से हराकर जीता खिताब
  • एलएसजी के सीईओ व डिप्टी सीईओ ने विजेता व उपविजेता टीमों को दिए पुरस्कार

लखनऊ। लखनऊ सुपर जाइंट्स प्रबंधन की ओर से आयोजित सुपर जाइंट्स कप गली क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब कानपुर की जयपुरिया कनपुरिया जाइंट्स टीम ने जीत लिया। शनिवार को इकाना स्टेडियम के बी ग्राउंड में आयोजित इस टूर्नामेंट में जयपुरिया कनपुरिया जाइंट्स ने लखनऊ की फियरलेस फाल्कंस टीम को 27 रन से हराया। एलएसजी के सीईओ कर्नल विनोद बिष्ट व डिप्टी सीईओ सत्यम त्रिवेदी ने विजेता व उप विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

सुपर जाइंट्स कप की शुरुआत 24 फरवरी से हुई थी। पहली बार लखनऊ के साथ ही वाराणसी, नोएडा व कानपुर में भी इस टूर्नामेंट को आयोजित किया गया। लखनऊ में 64 और अन्य शहरों में 32-32 टीमों ने हिस्सा लेकर टूर्नामेंट को उत्साह व रोमांच से भर दिया। लखनऊ समेत अन्य शहरों में विजेता व उप विजेता टीमों को शनिवार को भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में बुलाया गया। यहां टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल व फाइनल मैच खेला गया। इसमें कानपुर की जयपुरिया कनपुरिया जाइंट्स टीम ने खिताब अपने नाम किया।

जयपुरिया कनपुरिया जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में 149 रन बनाए, जिसके जबाव में लखनऊ की फियरलेस फाल्कंस टीम महज 122 रन ही बना सकी। एलएसजी के सीईओ कर्नल विनोद बिष्ट व डिप्टी सीईओ सत्यम त्रिवेदी ने विजेता टीम को सुपर जाइंट्स कप के साथ ही 40 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। उप विजेता टीम को 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके साथ ही सर्वाधिक रन बनाने वाले और सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पांच हजार रुपये का चेक दिया गया।

RELATED ARTICLES

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...

कानपुर आरटीओ कार्यालय में पुलिस का छापा, 22 दलाल हिरासत में

वरिष्ठ संवाददातालखनऊ। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में सोमवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने अचानक...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...