back to top

रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में लीड रोल करेंगी जैकलीन फर्नांडीज

मुुंबई। बॉलीवुड की सनशाइन जैकलीन फर्नांडीज अपने क्रेडिट में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि वह अपने सभी आगामी परियोजनाओं के साथ एक ऊंची चढ़ाई करने के लिए तैयार है, जिसे अभिनेत्री द्वारा हाल ही में बैक टू बैक घोषित किया गया है। अभिनेत्री जल्द ही रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ‘सर्कस’ की शूटिंग शुरू करेंगी। रोहित के साथ अपने पहले सहयोग को चिह्नित करते हुए, जैकी ने फिल्मों में उनके काम और कैलिबर की सराहना की है।

रोहित की प्रशंसा करते हुए जैकलीन कहती है, ऐसी फिल्में बनाना आसान नहीं है जो आपका मनोरंजन करे, आपको हसाएं और अच्छा महसूस कराएँ। और रोहित शेट्टी शायद पहले ऐसे व्यक्ति है जिनका नाम मनोरंजक और कॉमर्शियल सिनेमा के बारे में सोचने पर सबसे पहले आता है। मैंने हमेशा उनकी फिल्मों को देखना एन्जॉय किया है और इसमें लगने वाली कड़ी मेहनत से पूरी तरह परिचित हूं। उनके साथ काम करने के लिए रोमांचित हूं और मैं उनके सेट पर जाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ।

जैकलीन जो खुद कड़ी मेहनत करने के लिए जानी जाती हैं, वह इस प्रोजेक्ट में दोगुनी मेहनत और मस्ती का डोज भरने के लिए तैयार हैं। सर्कस की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है और अभिनेत्री इस पॉवर डायरेक्टर के साथ अपना जादू बिखरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वही, महामारी के कारण आये प्रोडक्टिव ब्रेक के बाद, बैक टू बैक शूट के साथ अभिनेत्री ने फिर से अपनी कमर कस ली है। अभिनेत्री ने हाल ही में मुंबई में एक प्रॉजेक्ट पूरा किया जाए जिसके बाद वह तुरंत ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के लिए धर्मशाला रवाना हो गयी और जल्द रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की सर्कस का रुख करेंगी। जैकी के व्यस्त शूट कैलेंडर में अगला नाम सलमान खान के साथ ‘किक 2’ का है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...