back to top

आईटीबीपी के निरीक्षण दल ने हिमखंड टूटने वाले स्थान का लिया जायजा

नई दिल्ली। आईटीबीपी की एक निरीक्षण टीम ने बुधवार को हिमखंड टूटने वाले उस स्थान का जायजा लिया जहां से उत्तराखंड में अचानक विकराल बाढ़ की शुरुआत हुई थी। वहीं, बल के प्रमुख एस एस देसवाल ने कहा कि तपोवन सुरंग के भीतर फंसे 30-35 श्रमिकों का पता लगाने का काम तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचने तक जारी रहेगा।

देसवाल ने कहा कि अर्द्धसैन्य बल को पूरी उम्मीद है कि श्रमिक ढांचे में हवा के लिए संभावित सुराख की मदद से 1500 मीटर लंबी घुमावदार सुरंग के भीतर सुरक्षित होंगे। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रमुख ने कहा, हमें पूरी आशा है कि हम उन्हें बचा लेंगे। श्रमिकों के तपोवन सुरंग के द्वार से करीब 180 मीटर की दूरी पर होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, तार्किंक निष्कर्ष तक पहुंचने और श्रमिकों का पता लगाने में चाहे जितना समय लगे हम अपना प्रयास आखिरी समय तक जारी रखेंगे। हमारे कर्मी फंसे हुए श्रमिकों का पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उस स्थान तक जल्द पहुंचने की संभावना है। आईटीबीपी, एनडीआरएफ, राज्य आपदा मोचन बल और सेना के बचावकर्मियों की टीम ने 22-25 फुट ऊंची सुरंग के भीतर 120 मीटर तक गाद को हटा लिया है लेकिन लगातार गाद के आने से उनके प्रयासों में दिक्कतें आ रही है।

सुरंग के भीतर कैमरा लगे ड्रोन को भी उड़ाने का प्रयास किया गया लेकिन बचाव टीम को इससे कोई मदद नहीं मिली। सुरंग के भीतर तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। डीजी ने कहा, सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि फंसे हुए कर्मियों को सांस लेने के लिए ऑक्सीजन मिलती रहनी चाहिए…उन्हें पहनने के लिए जो परिधान दिए गए होंगे उसमें वो वहां के तापमान में जिंदा रह सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आईटीबीपी की एक टीम ने हिमालय के ऊपरी क्षेत्र में उस स्थान का निरीक्षण किया जहां से हिमखंड टूटने के कारण अलकनंदा में अचानक विकराल बाढ़ आई। देसवाल ने कहा, हम हिमखंड टूटने वाले स्थान की तस्वीरें और वीडियो वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ साझा कर रहे है जो बेहतर आकलन कर पाएंगे कि किस तरह आपदा की शुरुआत हुई। आईटीबीपी की निरीक्षण टीम ने एक हेलिकॉप्टर से हिमखंड टूटने वाले स्थान का जायजा लिया।

डीजी ने कहा कि सुरंग का मार्ग संकरा होने के कारण एक समय में केवल एक अर्थमूवर से ही मलबा हटाया जा सकता है। गाद बाहर करने के बाद ही बचावकर्मियों के लिए भीतर जाने का रास्ता बनेगा। देसवाल ने कहा कि बल के एक उप महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में 450 जवान लगातार अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि रैनी गांव के पास कुछ पुल टूटने से चीन के साथ लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास आईटीबीपी की करीब पांच सीमा चौकियों का जमीनी मार्ग से संपर्क कट गया है।

इन चौकियों के जवानों से संपर्क बना हुआ है और वहां करीब 400 जवानों के लिए राशन और अन्य जरूरी सामानों का भंडार है। उत्तराखंड में बल के एक अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी की नए नई टीम तपोवन बांध इलाके में लापता लोगों की तलाश कर रही है जहां रविवार को अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई थी।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...