back to top

आईटीबीपी ने दिल्ली में सबसे बड़े कोविड-19 देखभाल केंद्र का जिम्मा संभाला

नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने दिल्ली में 10,000 से अधिक बिस्तरों की क्षमता वाले कोविड-19 केंद्र की देखरेख का जिम्मा बुधवार को संभाल लिया। आईटीबीपी के अधिकारियों के एक दल ने राधा स्वामी ब्यास केंद्र का दौरा किया और दिल्ली सरकार तथा अन्य पक्षकारों के साथ चर्चा की जो इस केंद्र को चलाने में साझेदार होंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा था कि इस केंद्र का जिम्मा आईटीबीपी को सौंपा गया है।

आईटीबीपी के एक अधिकारी ने बताया, बल ने नई दिल्ली के छतरपुर स्थित राधा स्वामी ब्यास में कोविड-19 देखभाल केंद्र का जिम्मा बुधवार को संभाल लिया। उन्होंने बताया, गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के अनुरोध पर इस केंद्र को डॉक्टरों तथा अन्य पेशेवरों की टीम मुहैया कराने वाली नोडल एजेंसी के तौर पर आईटीबीपी को नामित किया था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि केंद्र में 26 जून से 2,000 बिस्तरों की सुविधा शुरू होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि बिस्तरों की कुल क्षमता 10,200 तक हो सकती है। यह देश के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में सबसे बड़ा कोविड-19 देखभाल केंद्र होगा। अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी और अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 1,000 से अधिक डॉक्टरों और 2,000 पराचिकित्सकों और सुरक्षा कर्मियों को इस केंद्र में तैनात करने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दक्षिण दिल्ली जिला प्रशासन इस केंद्र को प्रशासनिक सहयोग मुहैया कराएगा।

आईटीबीपी देश में पहला संगठन है जिसने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिए 1,000 बिस्तरों वाला पृथक केंद्र बनाया। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में स्थित केंद्र में करीब 1,200 लोगों का इलाज किया गया जिनमें से 42 विदेशी शामिल हैं जिन्हें चीन के वुहान तथा इटली से विशेष विमान के जरिए भारत लाया गया था। यह केंद्र अब भी चालू है और आईटीबीपी के उन जवानों की देखभाल कर रहा है जो देशव्यापी लॉकडाउन के बाद काम पर लौट रहे हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...