back to top

पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर को भारत में मिलाने का सही वक्त, गोंडा में बोले शिवपाल यादव

गोंडा। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेने का अब समय आ गया है। यादव रविवार को गोंडा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने कहा, भाजपा ने चुनावों में वादा किया था कि वह पीओके को भारत में शामिल करेगी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यादव ने कहा कि भारत सरकार को हर उस क्षेत्र पर कार्वाई करनी चाहिए, जो भारत का हिस्सा है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ी है, लेकिन सिर्फ बातों से कुछ नहीं होगा। यादव ने कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले को लेकर सरकार की भूमिका पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा, जब-जब देश में आतंकवादी हमले हुए हैं, समाजवादी पार्टी ने हर बार राष्ट्र के साथ खड़े होकर आतंकवाद का विरोध किया है, लेकिन यह चिंताजनक है कि तमाम सुरक्षा दावों के बावजूद आतंकी देश में घुस कैसे आए। खुफिया एजेंसियां कहां थीं? सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। यादव ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में करणी सेना को आतंकवादी मानसिकता वाला संगठन करार दिया। उन्होंने राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को दी गई धमकी का जिक्र करते हुए कहा, यदि कोई संगठन सार्वजनिक रूप से एक सांसद को जान से मारने की धमकी देता है, तो उसे आतंकवादी मानसिकता वाला ही संगठन माना जाएगा।

यादव ने सवाल किया कि ऐसी प्रवृत्तियों को भाजपा सरकार आखिर क्यों संरक्षण दे रही है? गोंडा दौरे आए यादव ने मदरसों पर कार्रवाई और बहराइच के प्रसिद्ध दरगाह मेले पर प्रतिबंध को लेकर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया। यादव ने कहा कि 500 वर्षों से चली आ रही परंपरा को रोकना बेहद दुर्भाज्ञपूर्ण और पक्षपातपूर्ण निर्णय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सिर्फ दिखावे के लिए धर्म की बात करती है, असल में वह सांप्रदायिक सौहार्द को तोड़ने में लगी है।

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सरकार में विधायकों की कोई औकात नहीं है संबंधी बयान पर यादव ने कहा कि जब सत्तारूढ़ दल के ही वरिष्ठ नेता लोकतंत्र की हत्या की बात कहें, तो यह साबित करता है कि वर्तमान सरकार जनप्रतिनिधियों की गरिमा को तार-तार कर रही है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...