back to top

तालिबान और चीन को रोकना जरूरी

भारत और अमेरिका को मिलकर करना होगा काम

वाशिंगटन। अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के एक सांसद ने सोमवार को कहा कि चीन और तालिबान को रोकने के लिए अमेरिका को भारत के साथ अपने संबंध मजबूत करने होंगे। कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर आए थे और उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बैठक की थी। वह क्वाड शिखर सम्मेलन में भी शामिल हुए थे। सांसद ने इसी की पृष्ठभूमि में यह टिप्पणी की। सांसद मार्क ग्रीन ने मीडिया प्रतिष्ठान रियल क्लियर डिफेंस के एक लेख में लिखा, भारत के साथ रक्षा साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में हमारा पहला कदम भारत को आवश्यक सैन्य उपकरण मुहैया करवाना होना चाहिए ताकि चीन और अब अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ संतुलन बनाया जा सके। ग्रीन ने कहा,चीन के उभार से निबटने के लिए अमेरिका को भारत के साथ अपनी रक्षा साझेदारी मजबूत करनी चाहिए। सांसद ने कहा कि 2017 में चतुष्पक्षीय सुरक्षा वार्ता (क्वाड) के बाद से अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते संबंधों से वह उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रपति बाइडन की हिंद-प्रशांत रणनीति के केंद्र में हमेशा भारत ही रहेगा। उन्होंने लिखा,भारत की रक्षा प्रणाली को उन्नत करने में मदद देकर अमेरिका उसे इतना सशक्त बना सकता है कि वह अपनी रक्षा करने के साथ-साथ हिंद महासागर और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र की भी सुरक्षा कर सके। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद यह और भी महत्वपूर्ण हो गया है। सांसद ने कहा कि बीते 15 वर्ष में अमेरिका और भारत के बीच 20 अरब डॉलर के रक्षा सौदे हुए हैं लेकिन अब यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान से लौटने के बाद तालिबान को 80 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी सैन्य उपकरण मिल चुके हैं। इसके अलावा चीन बीते दो दशक से अपनी सेना का निरंतर आधुनिकीकरण कर रहा है और विश्व में सबसे बड़ी नौसेना अब उसके पास है। उन्होंने कहा कि ऐसे में अमेरिका को भारत की मदद करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...

केरलम : BJP छोड़ चुके अभिनेता देवन टीवीके में शामिल होंगे

तिरुवनंतपुरम।हाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ने वाले अभिनेता एस देवन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के...

‘आरक्षण का विरोध करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा’: रामदास आठवले

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मांग की है कि जो लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं या इसे खत्म करने की मांग...