back to top

कोरोना के खिलाफ अभियान के साथ अर्थव्यवस्था को भी अहमियत देना जरूरी : मोदी

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संकट से निपटने के लिए घोषित 40 दिन के लॉकडाउन के अंतिम सप्ताह में प्रवेश करने पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना के खिलाफ देशव्यापी अभियान को जारी रखने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर भी समान रूप से ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया।

मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण की मौजूदा स्थिति और संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जारी लॉकडाउन से देश को चरणबद्ध तरीके से बाहर लाने के उपायों पर चर्चा के लिए आहूत वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में मुख्यमंत्रियों से यह बात कही। मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि कोविड-19 का खतरा दूर-दूर तक खत्म होने वाला नहीं है, इसलिए लगातार चौकस बने रहना बहुत अहम है।

देश में कोरोना संकट की शुरुआत के बाद 22 मार्च से अब तक संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी, राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चार बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर चुके हैं। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, बैठक में मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा, हमें कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के साथ अर्थव्यवस्था को भी समान रूप से अहमियत देने की जरूरत है।

उन्होंने इस महामारी की मौजूदा स्थिति से मुख्यमंत्रियों को अवगत कराते हुए राज्यों में चिन्हित किए गए संक्रमण प्रभावित इलाकों (हॉटस्पॉट जोन) में केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन की अहमियत का उल्लेख किया। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन के अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय एवं अन्य संबद्ध मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी बैठक में शामिल हुए। बयान के अनुसार इस दौरान प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमण रोकने की दिशा में लॉकडाउन को सार्थक उपाय बताते हुए कहा कि इसके सकारात्मक परिणाम मिले हैं और पिछले, लगभग डेढ़ महीने में लॉकडाउन के दौरान देश में हजारों लोगों के जीवन की रक्षा की जा सकी है।

मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान अब तक देश में भिन्न-भिन्न परिस्थितियों, किंतु विशिष्ट संदर्भ में दो बार लॉकडाउन लागू किया गया और अब आगे के रुख पर विचार करना है। उन्होंने विशेषज्ञों की राय का हवाला देते हुए कहा कि कोरोना वायरस का असर आने वाले कई महीनों तक दिखाई देता रहेगा। उल्लेखनीय है कि देश में पहले चरण में 21 दिन का लॉकडाउन 25 मार्च से 13 अप्रैल तक और दूसरे चरण में 19 दिन का लॉकडाउन 14 अप्रैल से तीन मई तक के लिए घोषित किया गया था।

बयान के मुताबिक, बैठक में मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए राज्यों के प्रयास, संक्रमण से प्रभावित रेड जोन इलाकों को कम प्रभाव वाले ऑरेंज जोन में और फिर संक्रमण मुक्त ग्रीन जोन में तब्दील करने पर केन्द्रित होने चाहिए।

मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि कोविड-19 का जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रभाव आने वाले महीनों में दिखेगा। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए इस्तेमाल हो रहे मास्क और चेहरा ढंकने वाला गमछा आदि अब जीवन का हिस्सा बन जाएंगे। बयान के अनुसार बैठक में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों ने आर्थिक चुनौतियों से निपटते हुए स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। बैठक में संगमा ने राज्य में तीन मई के बाद भी लॉकडाउन को जारी रखने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...