back to top

ISRO ने रचा इतिहास, अब दुश्मनों पर अंतरिक्ष से नजर रखेगा भारत

भू-पर्यवेक्षण उपग्रह समेत 10 उपग्रह का किया सफल प्रक्षेपण

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। भारत ने अपने नवीनतम भू-पर्यवेक्षण उपग्रह ईओएस-01 तथा अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के नौ उपग्रहों को शनिवार को यहां ध्रुवीय रॉकेट से प्रक्षेपित किया। कोविड-19 महामारी के बीच यह इस साल का पहला अंतरिक्ष मिशन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत के नवीनतम भू-पर्यवेक्षण उपग्रह ईओएस-01 और ग्राहकों के नौ अन्य उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और देश के अंतरिक्ष उद्योग जगत को बधाई दी और कहा कि कोविड-19 महामारी के दौर में वैज्ञानिकों को निश्चित समय सीमा में इस सफलता को हासिल करने के लिए कई अवरोधों से गुजरना पड़ा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी49) ने चेन्नई से करीब 110 किलोमीटर दूर यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से अपराह्न तीन बजकर 12 मिनट पर प्रक्षेपण के करीब 20 मिनट के बाद ईओएस-01 व अन्य उपग्रहों को एक के बाद एक कक्षा में स्थापित किया। ईओएस-01 से कृषि, वानिकी और आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी। यह कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से पटरी से उतरे तयशुदा 10 प्रक्षेपण कार्यक्रम प्रभावित होने के बाद इस साल का पहला प्रक्षेपण है। इसरो ने आज अमेरिका, लिथुआनिया और लक्जमबर्ग के उपग्रह प्रक्षेपित किये।

इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने मिशन को सफल करार देते हुए इसे इसरो के लिये असामान्य बताया क्योंकि एक रॉकेट वर्क फ्रॉम होम की तरह नहीं हो सकता और सभी इजीनियरों और टेक्नीशियनों को विभिन्न केंद्रों से सफर कर यहां आकर श्रीहरिकोटा में रॉकेट प्रक्षेपण के लिये साथ मिलकर काम करना पड़ता है। उन्होंने मिशन नियंत्रण केंद्र में कहा, आज, मैं यह घोषित करते हुए बेहद खुश हूं कि पीएसएलवी-सी49 ने भू-पर्यवेक्षण उपग्रह ईओएस-01 और ग्राहकों के नौ उपग्रहों को सटीक तरीके से 575 किलोमीटर की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।

सिवन ने कहा कि सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के बाद प्राथमिक उपग्रह ने अपने काम का संचालन शुरू कर दिया और सौर पैनल भी खोल दिये हैं। महामारी के मद्देनजर इसरो में कोविड-19 को लेकर ऐहतियात बरती जा रही है और वैज्ञानिक, मिशन निदेशकों, परियोजना निदेशकों को मिशन नियंत्रण केंद्र में चेहरे पर मास्क लगाए और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए देखा गया। इस दौरान मीडिया कर्मी मौजूद नहीं थे और दर्शक दीर्घा भी बंद थी। इसरो ने प्रक्षेपण के सीधे प्रसारण के लिये अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया मंचों समेत विभिन्न माध्यमों पर व्यवस्था की थी।

पीएसएलवी-सी49 44.5 मीटर लंबा है और उसने अपनी 51वीं उड़ान के तहत एसडीएससी के पहले लॉन्च पैड से 26 घंटों की उल्टी गिनती के बाद दोपहर बाद तीन बजकर 12 मिनट पर उड़ान भरी। यह प्रक्षेपण पहले अपराह्न तीन बजकर दो मिनट पर निर्धारित था लेकिन प्रक्षेपण से करीब 15 मिनट पहले वैज्ञानिकों ने रॉकेट के मार्ग में मलबे और खराब मौसमी परिस्थितियों के मद्देनजर इसे कुछ देर टालने का फैसला किया। करीब 10 मिनट की देरी के बाद भारी बारिश के बीच रॉकेट ने उड़ान भरी। सभी चार चरणों के तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक उड़ान के बाद रॉकेट ने सबसे पहले प्राथमिक उपग्रह ईओएस-01 को प्रक्षेपण के करीब 15 मिनट बाद कक्षा में स्थापित किया, इसके बाद ग्राहकों के उपग्रहों को जैसे-जैसे इसने कक्षा में स्थापित किया, मिशन केंद्र में मौजूद वैज्ञानिकों के चेहरों पर मुस्कान बिखरी नजर आई।

पीएसएलवी के मिशन निदेशक एसआर बीजू ने घोषणा की कि सभी 10 उपग्रह अलग हो गए हैं और उन्हें इच्छित कक्षाओं में स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने कहा, पीएसएलवी-सी49ाईओएस-01 मिशन पूरी तरह सफल। ग्राहकों के उपग्रहों का प्रक्षेपण इसरो की व्यावसायिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ हुए समझौतों के तहत किया गया। लिथुआनिया का आर2 उपग्रह तकनीकी प्रदर्शन के लिये है जबकि लक्जमबर्ग के चार उपग्रह क्लीओस (केएसएम-।एा।बीा।सीा।डी) नौवहन उपयोग के लिये हैं। इसरो ने कहा कि चार अन्य उपग्रह अमेरिका के (लीमर-।,2,3,4) हैं जो बहुमिशन सुदूर संवेदी उद्देश्यों के लिये हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...