back to top

गाजा में इजराइली सेना का ताबड़तोड़ हमला, सहायता आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित

दीर अल बलाह (गाजा पट्टी) . इजराइली सैनिकों के गाजा के दूसरे सबसे बड़े शहर में जमीनी हमले तेज करने के बाद बुधवार को इजराइली बलों और हमास उग्रवादियों के बीच गाजा में तीखी झड़प हुई। ताजा संघर्ष के चलते अधिकतर स्थानों पर सहायता आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। इजराइली हमलों के कारण फलस्तीनी लोगों के लिए शरण लेने के स्थान भी कम होते जा रहे हैं।

दक्षिण पर हमले से घिरे तटीय क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लोगों के विस्थापित होने का खतरा है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इस क्षेत्र के लगभग 18 लाख से अधिक लोग (80 प्रतिशत से अधिक आबादी) पहले ही अपने घरों को छोड़ चुके हैं। गाजा शहर के बड़े हिस्से सहित उत्तर का अधिकांश हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो गया है। फलस्तीनियों को डर है कि गाजा के बाकी हिस्सों को भी इसी तरह का नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि इजराइल हमास को खत्म करने की कोशिश कर रहा है, जिसकी इस क्षेत्र में गहरी जड़ें हैं।

इजराइल का कहना है कि सात अक्टूबर को हुए हमले के चलते युद्ध शुरू होने के बाद वह गाजा में हमास की सैन्य उपस्थिति को स्वीकार नहीं कर सकता है। संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता कार्यालय ने कहा कि पिछले तीन दिनों में मिस्र की दक्षिणी सीमा पर स्थित रफाह के नजदीकी क्षेत्रों में ही आटे और पेयजल की सहायता पहुंचाई जा सकी है क्योंकि इजराइली बलों ने सड़कों को बंद किया हुआ है।

सहायता समूह डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने कहा कि दीर अल-बलाह में अल-अक्सा अस्पताल में ईंधन और चिकित्सा आपूर्ति गंभीर रूप से न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। इसने कहा कि इस अस्पताल में रोजाना लगभग 200 घायलों को लाया जा रहा है। गाजा में समूह की आपातकालीन संयोजक मैरी ओरे पी. रेवियाल ने कहा, बिजली के बिना वेंटिलेटर काम करना बंद कर देंगे, रक्तदान बंद करना होगा।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...