back to top

इजराइल ने गाजा पट्टी की नाकेबंदी में ढील देने के कदमों को मंजूरी दी

यरूशलम। इजराइल ने आयात के वास्ते फलस्तीन क्षेत्र के लिए मुख्य वाणिज्यिक मार्ग को खोलने समेत गाजा पट्टी की अपनी नाकेबंदी में ढील देते हुए बुधवार को विभिन्न कदमों को मंजूरी दी। इस घोषणा से एक दिन पहले इजराइली अधिकारियों ने मई में संघर्ष के दौरान गाजा पट्टी में क्षतिग्रस्त हुए भवनों के पुनर्निर्माण के वास्ते जरूरी सामग्री के आयात की अनुमति दी थी। हाल के हफ्तों में दोनों पक्षों में तनाव बहुत बढ़ गया क्योंकि हमास सदस्यों ने इजराइल में दहनशील गुब्बारे छोड़े जिससे सीमा के उस पार कई स्थानों पर जंगलों में आग लग गयी। उन्होंने इस्राइल के साथ लगी सीमा की दीवार के पास कभी कभी हिंसक प्रदर्शन भी किया।

 

फलस्तीन के असैन्य विषयों से जुड़े इजराइली सुरक्षा निकाय कोगैट ने एक बयान में कहा कि सरकार ने गाजा पट्टी के मात्स्यिकी क्षेत्र में विस्तार, करेम शालोम मार्ग को खोलने, क्षेत्र में जलापूर्ति बढ़ाने, इजराइल आने वाले गाजा व्यापारियों की संख्या बढ़ाने को मंजूरी दी है। उसने कहा कि ये कदम लंबे समय तक इस क्षेत्र में सुरक्षा स्थायित्व को निरंतर बनाये रखने की शर्त पर उठाये गये हैं। इजराइल और मिस्र ने 2007 में गाजापट्टी की नाकेबंदी कर दी थी। उससे पहले हमास ने फलस्तीनी चुनाव जीतकर क्षेत्र का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...