back to top

IPL Team : हार्दिक पंड्या की घर वापसी, गुजरात टाइटंस को मिला नया कप्तान

नयी दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियन्स के पास वापस लौटने के हार्दिक पंड्या के फैसले के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2024 सत्र के लिए सोमवार को शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया। गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियन्स से 15 करोड़ रुपये के अलावा स्थानांतरण फीस के तौर पर मोटी राशि भी मिलेगी जिसका एक हिस्सा इस क्रिकेटर के पास भी जाएगा।

पंड्या के टीम का साथ छोड़ने की पुष्टि होने के बाद 24 वर्षीय सलामी बल्लेबाज गिल स्पष्ट रूप से कप्तान के रूप में पहली पसंद थे जिन्होंने पिछले सत्र में 890 रन के साथ प्रतिष्ठित ऑरेंज कैप हासिल की थी। गिल का यह प्रदर्शन विराट कोहली के एक सत्र में 973 रन के सर्वकालिक रिकॉर्ड के बाद दूसरे स्थान पर है। गिल ने बयान में कहा, मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर खुशी और गर्व है और इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए फ्रेंचाइजी को धन्यवाद देता हूं। हमारे दो असाधारण सत्र रहे हैं और मैं क्रिकेट के हमारे रोमांचक ब्रांड के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं।

टाइटंस के टीम निदेशक विक्रम सोलंकी ने पिछले दो सत्र में टीम की सफलता में पंड्या के योगदान की सराहना की। सोलंकी ने बयान में कहा, गुजरात टाइटंस के पहले कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या ने फ्रेंचाइजी को दो सत्र में शानदार प्रदर्शन करने में मदद की जिसमें टीम ने एक बार आईपीएल खिताब जीता और एक बार उप विजेता रही। इंग्लैंड के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, उन्होंने अब अपनी शुरुआती टीम मुंबई इंडियन्स में लौटने की इच्छा जताई है। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

मुंबई इंडियन्स की मालिक नीता अंबानी और आकाश अंबानी दोनों ने पंड्या की वापसी को सुखद घर वापसी बताया। नीता ने कहा, हम हार्दिक की घर वापसी का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं. यह हमारे मुंबई इंडियंस परिवार के साथ एक सुखद पुन: मिलन है। मुंबई इंडियन्स की एक युवा प्रतिभा से लेकर अब टीम इंडिया के स्टार बनने तक हार्दिक ने लंबा सफर तय किया है और हम उसके और मुंबई इंडियन्स के भविष्य को लेकर उत्साहित हैं।

उनके बेटे आकाश ने उस संतुलन के बारे में बात की जो यह आॅलराउंडर किसी टीम को देता है। आकाश ने कहा, यह सुखद घर वापसी है। वह जिस भी टीम के साथ खेलते हैं उसे बेहतरीन संतुलन प्रदान करते हैं। मुंबई इंडियन्स परिवार के साथ हार्दिक का पहला जुड़ाव बेहद सफल रहा था और हमें उम्मीद है कि वह अपने दूसरे जुड़ाव में और भी अधिक सफलता हासिल करेंगे।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...