back to top

न्यूजीलैंड में भारत से यात्रा प्रतिबंध के कारण आईपीएल खिलाड़ियों को हो सकती है परेशानी

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में रविवार से भारत से आने वाले यात्रियों के लिए प्रतिबंध लागू हो रहा है जिसके कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग ले रहे उनके खिलाड़ियों को मई-जून में इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला और फिर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए सीधे ब्रिटेन जाना पड़ सकता है।

कप्तान केन विलियमसन, तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और काइल जैमीसन के अलवा न्यूजीलैंड के 10 खिलाड़ी आईपीएल में भाग ले रहे है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के सार्वजनिक मामलों के प्रबंधक रिचर्ड ब्रुक ने न्यूजीलैंड हेरल्ड ने कहा, हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और आईपीएल फ्रेंचाइजियों के संपर्क में हैं, क्योंकि टूर्नामेंट लंबा चलेगा।

भारत में कोविड-19 के बढते मामलों के कारण न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को 11 से 28 अप्रैल को भारत से यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया है। ब्रुक ने कहा, अगर जरूरत हुई तो हम किसी भी अकास्मिक स्थिति पर चर्चा लिए तैयार हैं। अगर कोई खिलाड़ी कोविड-19 की चपेट में आता है तो भी वह इंग्लैंड में भी रह सकता है। न्यूजीलैंड को 25 मई से 14 जून तक इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट के बाद 18 जून से भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है। भारत में पिछले कुछ दिनों से रोजाना कोरोना वायरस के एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...