back to top

IPL 2024 : RCB के खिलाफ SRH की निगाहें फिर से रनों का अंबार लगाने पर

हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम जब गुरुवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में निचले पायदान पर चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी निगाह फिर से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए रनों का अंबार लगाने की होगी। इस IPL चरण में तीन बार 250 रन का आंकड़ा पार कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने तू्फानी बल्लेबाजी दिखायी है, इसमें मुंबई इंडिंयस उसका सबसे पहला शिकार बनी और फिर बेंगलुरू में 2016 की विजेता टीम ने RCB के खिलाफ तीन विकेट पर 287 रन बनाकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

इतना ही काफी नहीं था कि SRH ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पावरप्ले में बिना विकेट गंवाये 125 रन का रिकॉर्ड बनाने के साथ IPL में पहली बार 300 रन पार करने की संभावना भी बना दी थी। और गुरुवार को भी अगर SRH कुछ रिकॉर्ड बना दे तो हैरानी नहीं होगी और वो भी RCB के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ, जिसकी संभावना काफी ज्यादा है। RCB के गेंदबाजी विभाग का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उसका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज यश दयाल सात विकेट से सूची में 24वें स्थान पर है।

आठ में से सात मैच गंवाकर तालिका में निचले स्थान पर काबिज RCB ने अपने पिछले पांच मैच में कम से कम 180 रन लुटाये हैं और पिछले दो मैच में प्रतिद्वंद्वी टीम ने उसके खिलाफ 200 से ज्यादा रन का स्कोर खड़ा किया है। RCB के बल्लेबाजों ने अपनी गेंदबाजी की खामियों की भरपायी करने के लिए काफी मशक्कत की है लेकिन संतुलन के मामले में इतनी कमजोर टीम के लिए हरफनमौला प्रदर्शन दिखाना असंभव ही दिखता है।

RCB ने बल्लेबाजी में शानदार जज्बा दिखाया लेकिन इसके बावजूद वे कोलकाता नाइट राइडर्स से महज एक रन से हार गये। हालांकि RCB प्रबंधन उनके एकजुट बल्लेबाजी प्रयास से काफी संतुष्ट होगा। विराट कोहली टूर्नामेंट में अब तक RCB के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने रहेंगे जिन्होंने 379 रन बनाकर ओरेंज कैप अपने पास रखी हुई है। कोहली के अलावा कुछ और खिलाड़ी भी शानदार फॉर्म में हैं जिसमें SRH के ट्रेविस हेड शामिल हैं। हेड आक्रामक होकर बल्लेबाजी करते हैं और मिले हर मौके का फायदा उठाते हैं।

अभिषेक शर्मा ने भी हेड के साथ अच्छी बल्लेबाजी दिखायी है और हेनरिच क्लासेन ने भी इस सत्र में बल्ले से अच्छा योगदान दिया है। SRH की मजबूत बल्लेबाजी ने उनके गेंदबाजों और कप्तान पैट कमिंस का काम आसान कर दिया है। SRH सात मैच में 10 अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

टीमें इस प्रकार हैं:

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) : पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, ऐडन मार्कराम, मार्काे जानसन, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, उपेन्द्र सिंह यादव (विकेटकीपर), उमरान मलिक, नीतिश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रेविस हेड, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जे सुब्रमण्यन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) : फाफ डुप्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सूयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशाक, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ले, हिमांशु शर्मा, रंजन कुमार, कैमरन ग्रीन, अल्जारी जोसफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फरज्ञूसन, स्वप्निल सिंह और सौरव चौहान।

मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...