back to top

IPL 2024 : KKR की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाना चाहेगी DC, जानें प्लेइंग 11 के बारे में

कोलकाता। पिछले पांच में से चार मैच में जीत हासिल कर आत्मविश्वास से भरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम सोमवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाकर तालिका में शीर्ष चार में पहुंचने की कोशिश करेगी। ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम धीरे धीरे अपनी कमियों में सुधार करके अब मजबूत टीम की तरह खेल रही है।

वहीं गौतम गंभीर के मार्गदर्शन वाली टीम केकेआर को पिछले पांच मैच में से तीन में हार का मुंह देखना पड़ा है जिसके लिए उसकी गेंदबाजी जिम्मेदारी रही।लुंगी एनगिडी की जगह शामिल किये गये आस्ट्रेलिया के जेक फ्रेसर मैकगुर्क शीर्ष क्रम में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से खुद को एक्स फैक्टर साबित कर चुके हैं। 22 साल के इस पावर हिटर ने अपने शानदार शॉट्स से पांच मैच में 237.50 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाकर आईपीएल में तहलका मचा दिया है।

जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ आक्रामकता से रन जुटाना उनका कौशल दिखाता है। मैकगुर्क ने मुंबई इंडियंस के इस तेज गेंदबाज की पहली ही गेंद को छक्के के लिये भेजकर अपनी मानसिक मजबूती की झलक दिखायी जिससे बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में 18 रन लुटा दिये। इस सत्र में बुमराह का यह पहला ओवर रहा जिसमें उन्होंने इतने रन गंवाये हों। इससे दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को मुंबई इंडियंस को 10 रन से पराजित किया।

मैकगुर्क ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 गेंद में 84 रन बना डाले और वह ईडन गार्डंस पर बल्लेबाजों के मुफीद परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे जिस पर पंजाब किंग्स और केकेआर ने मिलकर 523 रन बनाये थे जिसमें रिकॉर्ड 42 छक्के लगे थे। पंजाब किंग्स ने 262 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा किया था। लेकिन दिल्ली की बल्लेबाजी सिर्फ मैकगुर्क तक ही सीमित नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के टÑिस्टन स्टब्स ने भी अपनी पावर हिटिंग से सभी को हैरान किया जब उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 25 गेंद में नाबाद 48 रन जड़े।

वहीं कप्तान पंत प्रत्येक मैच के साथ तेजी से प्रगति कर रहे हैं जिससे दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष पांच बल्लेबाज मैकगुर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, पंत और स्टब्स केकेआर की गेंदबाजी के लिए चिंता का विषय हो सकते हैं। केकेआर ने चोटिल मिचेल स्टार्क की जगह श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा को शामिल किया लेकिन उन्होंने टीम के लिए पदार्पण में प्रत्येक ओवर 16 रन लुटाये।

स्पिनर सुनील नारायण को छोड़कर केकेआर का कोई भी गेंदबाज प्रभावित नहीं कर सका। केकेआर को सबसे बड़ी निराशा आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी स्टार्क से मिल रही है और टीम उम्मीद करेगी यह आस्ट्रेलियाई जल्द ही अंगूठे की चोट से उबरकर लय में आ जाये। दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी में कुलदीप यादव कोलकाता की टीम को अपनी काबिलियत दिखाना चाहेंगे क्योंकि तब वह केकेआर में थे तो दिनेश कार्तिक की अगुआई में उन्हें मौका नहीं दिया गया था। कुलदीप और बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल मजबूत स्पिन जोड़ी है।

हालांकि घरेलू टीम के लिए कुछ सकारात्मक चीजें हैं जिसमें नारायण की बल्लेबाजी में शानदार फॉर्म शामिल है जिन्होंने आठ मैच में दो अर्धशतक और एक शतक से 357 रन बनाये हैं। नारायण और फिल सॉल्ट ने शीर्ष क्रम में केकेआर के लिए काफी रन जुटाये हैं लेकिन अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल और रमनदीप सिंह को और रन बनाकर योगदान करना होगा। इस मैच के बाद केकेआर को मुंबई और लखनऊ की टीम से भिड़ना है तो वह इन मुश्किल मुकाबलों से पहले एक जीत दर्ज कर खुद को प्लेआॅफ की दौड़ में रखना चाहेगी।

टीम इस प्रकार हैं :

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नीतिश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, साकिब हुसैन और मुजीब उर रहमान।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, यश ढुल, शाई होप, पृथ्वी साव, ट्स्टिन स्टब्स, कुमार कुशाग्र, स्वास्तिक चिकारा, इशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, रसिख दार सलाम, विक्की ओस्टवाल, एनरिच नोर्किया, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, खलील अहमद, सुमित कुमार, अक्षर पटेल, गुलबदीन नैब, ललित यादव, जेक फ्रेसर-मैकगुर्क।

मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...