back to top

संक्रमण के बढ़ते मामलों से निवेशक चिंतित, सेंसेक्स 414 अंक लुढ़का

मुंबई। निवेशकों की चौतरफा बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को उतार चढ़ाव भरे कारोबार में अंतत: 414 अंक नीचे खिसक गया। निवेशकों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए आर्थिक पुनरूद्घार को लेकर बढ़ती चिंता के बीच यह गिरावट आई। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से 855 अंक नीचे आ कर 413.89 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,956.69 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज क निफ्टी 120.80 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,046.65 अंक पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों के उलट वैश्विक स्तर पर ज्यादातर शेयर बाजारों में लॉकडाउन हटने से निवेशकों में आर्थिक पुनरूद्घार को लेकर उम्मीद बढ़ी है। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान आईसीआईसीआई बैंक को हुआ। इसमें 3 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक भी नीचे रहे। दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचडीएफसी लाभ में रहे।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 नुकसान में जबकि नौ लाभ में रहे। विश्लेषकों के अनुसार ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली से घरेलू बाजार में गिरावट आई। इसका कारण बताया जा रहा है कि निवेशक कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामले ने अर्थव्यवस्था को खोलने के सकारात्मक प्रभाव को हल्का कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 2,66,598 हो गए हैं जबकि 7,466 लोगों की मौत हुई है।

वहीं वैश्विक स्तर पर संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 71.19 लाख पहुंच गई है जबकि 4.06 लाख लोगों की मौत हुई है। आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के इक्विटी शोध के अध्यक्ष पारस बोथरा ने कहा कि विश्वबैंक के वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में 2020 में 5.2 प्रतिशत की गिरावट के अनुमान के बाद वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा और मुनाफावसूली देखी गई।

एशिया के अन्य शेयर बाजारों में चीन के शंघाई, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के सोल में तेजी रही जबकि जापान का बाजार नुकसान में रहा। वहीं यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.69 प्रतिशत घटकर 40.11 डॉलर प्रति बैरल रहा। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे टूटकर 75.61 पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...