back to top

शिक्षक भर्ती मामले में हाई कोर्ट की निगरानी में हो जांच : आराधना मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक दल नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने बुधवार को कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में प्रतियोगी छात्र छात्राओं के साथ बहुत नाइंसाफी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस भर्ती प्रक्रिया में सत्ताधारी दल के लोग शामिल हैं। तमाम संचार माध्यमों से सरकार की करतूत सामने आ गयी है। उन्होंने मांग की है कि इस महा घोटाले की न्यायिक जांच उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय के जज के निगरानी में कराई जाए।

आराधना मिश्रा ने प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सत्ता संरक्षण में पूरा शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार की दलदल में फंसा हुआ है। एक तरफ अभी 69 हजार भर्ती में घोटाला सामने आया है और अब शिक्षा विभाग में ‘फर्जी शिक्षक वेतन महाघोटाला’ सामने आ गया है। यह सैकड़ों करोड़ का घोटाला है। आज श्रावस्ती में 6 फर्जी शिक्षक सामने आये हैं जो वेतन ले रहे थे। 12 ललितपुर में फर्जी उर्दू शिक्षकों का नाम आया है।

मिश्रा ने कहा कि कुछ दिन पहले अनामिका शुक्ला का मामला सामने आया था कि एक नाम पर कैसे दो दर्जन से अधिक जगह से वेतन लिया जा रहा हैं। 9 जून को अनामिका शुक्ला का मामला बेनकाब हो गया। अनामिका शुक्ला का दावा है कि वे कभी नौकरी ही नहीं कीं हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में डकैतों का गिरोह चल रहा है और इस गिरोह को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि शिक्षा विभाग में चल रही खुली लूट और डैकती ने साधारण सी एक महिला को शिकार बनाया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लगातार इस मामले पर आवाज बुलंद कर रहीं हैं। इस महा घोटाले का शिकार हुई गोंडा की अनामिका शुक्ला से योगी आदित्यनाथ सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले के खिलाफ हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। पूरी पार्टी इंसाफ की यह लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में शिक्षक भर्ती घोटाले के कई नाम सामने आए हैं लेकिन वे अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं। आखिर पर्दे के पीछे कौन है?

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...