back to top

अंतरराष्ट्रीय महासंघों ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट की तारीख करें तय : आईओसी

लुसाने। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने सभी अंतरराष्ट्रीय महासंघों से तोक्यो ओलंपिक के क्वालीफायर टूर्नामेंटों की तारीखों को अंतिम रूप देने और कोविड-19 महामारी के बीच टूर्नामेंटों को रद्द करने सहित सभी तरह की संभावनाओं के लिए आपात योजना मसौदा बनाने में मदद करने को कहा है।

पिछले महीने आईओसी ने तोक्यो ओलंपिक के क्वालीफिकेशन समय के लिए 29 जून 2021 की समय सीमा तय की थी। कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक को अगले साल के लिए स्थगित किया गया है। आईओसी ने 15 मई के संवाद में कहा, अंतरराष्ट्रीय महासंघों के कैलेंडर में अनिश्चितता को देखते हुए कुछ प्रतियोगिताओं की तारीखों और स्थान पर अब भी फैसला किया जाना बाकी है, हम आपको पूर्व में ही धन्यवाद देते हैं कि आप प्रतियोगिताओं की तारीख और स्थल की पुष्टि होने पर हमें सूचित करेंगे जिससे कि इन्हें जल्द से जल्द क्वालीफिकेशन प्रणाली में शामिल किया जा सके।

आईओसी ने कहा, संशोधित क्वालीफिकेशन प्रणाली बनने पर आईओसी के खेल संचालन मैनेजर आपके साथ मिलकर आपात योजना पर काम करना जारी रखेंगे जिससे कि ओलंपिक क्वालीफिकेशन प्रतियोगिताओं के नहीं होने की स्थिति में इसे लागू किया जा सके। आईओसी को उम्मीद है कि योजना जुलाई तक तैयार कर ली जाएगी।

उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि जुलाई तक यह योजना तैयार हो जाए और फिर वैश्विक स्थिति के आधार पर हम आपके साथ चर्चा करेंगे कि इन आपात योजनाओं को लागू करना जरूरी है या नहीं और इसे पहले से सहमत व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन प्रणाली में औपचारिक रूप से शामिल किया जाए या नहीं। आईओसी ने कहा कि वह तोक्यो ओलंपिक को कम खर्चीले खेल बनाने की प्रक्रिया पर काम कर रहा है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...