back to top

अंतर सरकारी वार्ता का मकसद सुरक्षा परिषद में सुधार करना है : जी 4

संयुक्त राष्ट्र। ब्राजील, जर्मनी, जापान और भारत के संगठन जी 4 ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र अंतर-सरकारी वार्ता (आईजीएन) का उद्देश्य सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में लंबित सुधार हासिल करना है न कि अंतहीन चर्चा करना।

उसने कहा कि अंतर सरकारी वार्ता ढांचा अपनी सार्थकता की समयसीमा को पार कर चुका है और सुधार संबंधी चर्चा पर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए उसे पारदर्शी बनाया जाना चाहिए।

ब्राजील, जर्मनी और जापान के साथ मिलकर भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग करता आ रहा है। वह इस बात पर जोर दे रहा है कि सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्य के रूप में स्थान पाने का वह हकदार है।

जी 4 देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सीट के लिए एक दूसरे का समर्थन करते हैं। जी 4 देशों की ओर से अपनी बात रखते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से आईजीएन में प्रगति के लिए प्रयास का आह्वान किया।

उन्होंने गुरुवार को सुरक्षा परिषद सुधार पर आईजीएन पर महासभा की एक अनौपचारिक बैठक में कहा, हम आईजीएन की चर्चा को एक ऐसे नतीजे से जुड़ा पाते हैं जिस पर महासभा निर्णय लेगी। यह निरंतरता है। इस पर प्रगति निश्चित ही उस नतीजे को तय करेगी जिसे हम महासभा में अंगीकार करेंगे।

उन्होंने कहा, इस मोर्चे पर प्रगति नहीं होने से न केवल इस प्रणाली की बल्कि खुद महासभा की भी वैधता और विश्वसनीयता खतरे में पड़ जाती है। हम भरोसेमंद प्रगति चाहते हैं। लेकिन यदि यह एक बार फिर मृग मरीचिका साबित हुई तो हम इस बात की समीक्षा के लिए तैयार हैं कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर हमारा संवाद कैसा हो। एक कहावत कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है को उद्घृत करते हुए उन्होंने कहा कि आईजीएन का दायरा सुधार हासिल करना है न कि अंतहीन चर्चा करना।

भारतीय राजदूत ने कहा, अंतर सरकारी वार्ता का वर्तमान ढांचा अपनी सार्थकता की समयसीमा को पार कर चुका है। जैसा कि महासभा की अन्य वार्ताओं के सिलसिले में है, आईजीएन भी पारदर्शी होनी चाहिए और चीजें पता चलनी चाहिए ताकि वार्ता की प्रगति की संभावना में वृद्घि हो और बयानों की पुनरावृति से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...