back to top

राज्य सरकार के लिए किसानों व आम जनता का हित सर्वोपरि : योगी

  • किसान को एमएसपी व आमजनता को सही कीमत पर मिले जरूरी राशन

  • सही दाम पर दाल एवं सब्जियां देने के लिए उठाये जायें सभी कदम

  • जमाखोरी करने वालों के खिलाफ की जाये कड़ी कार्रवाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार के लिए किसानों और आम जनता का हित सर्वोपरि है। उन्होंने कृषि उत्पादन आयुक्त को निर्देशित किया कि वे यह सुनिश्चित करायें कि किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य मिले और आम जनता को राशन का जरूरी सामान सही कीमत पर मिले।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश यहां अपने सरकारी आवास पर एक बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि जनता को उचित मूल्य पर दाल एवं सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये जायें। उन्होंने जरूरी राशन सामग्री की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

योगी ने कहा कि मौजूदा समय में मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों से धान और मक्का की खरीद की जा रही है। यह सुनिश्चित किया जाये कि किसानों को एमएसपी का फायदा जरूर मिले। आढ़ती और बिचैलिए किसी भी दशा में किसानों का शोषण न करने पाये। ऐसा करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये। उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र में किसानों को मूंगफली की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये हैं।

इसी बीच, मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव पशुपालन को शासकीय व निजी क्षेत्र में चल रहे सभी गो-आश्रय स्थलों का मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों के माध्यम से नियमित निरीक्षण कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि सभी गो-आश्रय स्थलों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। उन्होंने जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिले में इस कार्य की गहन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये हैं।

योगी ने कहा कि गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के जाड़े से बचाव के लिए सभी जरूरी प्रबंध किये जायें। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि गो-आश्रय स्थलों पर हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवंश के संरक्षण से जहां निराश्रित व बेसहारा गोवंश को आश्रय मिला है, वहीं कृषकों को होने वाली फसल हानि से भी बचाव हो रहा है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाये कि निराश्रित गोवंश सड़क पर न भटकें। इन्हें गो-आश्रय स्थलों में पहुंचाकर इनकी समुचित देखभाल की व्यवस्था की जाये।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...