back to top

हाथरस में आप सांसद संजय सिंह पर फेंकी गई स्याही

हाथरस/लखनऊ। हाथरस मामले में सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलकर लौट रहे आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह पर एक व्यक्ति ने स्याही फेंक दी। सिंह ने भाषा को बताया कि जब वह पुलिस सुरक्षा में पीड़ित परिवार से मुलाकात करके वापस लौट रहे थे, तभी दीपक शर्मा नामक व्यक्ति ने उन पर स्याही छिड़क दी।

उन्होंने कहा कि यह कायरतापूर्ण हरकत पुलिस की मौजूदगी में ही हुई। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त उनके साथ आप विधायक राखी बिडलान और अजय दत्त तथा पार्टी प्रदेश पदाधिकारी फैसल लाला समेत कई नेता मौजूद थे। आप के राज्यसभा सदस्य ने बाद में ट्वीट कर एक फोटो टैग की, जिसमें स्याही छिड़कने वाला दीपक शर्मा अपर पुलिस महानिदेशक (कानूनव्यवस्था) प्रशांत कुमार के साथ खड़ा दिख रहा है।

सिंह ने ट्वीट में कहा अब कुछ समझना बाकी है क्या? यह है वह आरोपी जिसने हमला किया। साथ में हैं एडीजी लॉ एण्ड आर्डर प्रशांत कुमार। हम पुलिस सुरक्षा में थे। योगी जी अपनी काली करतूतों को काली स्याही के पीछे न छिपाएं। सामने से गोली चलवाओ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन पर चाहे जितने मुकदमे लिखवा दें, जेल भेजे या लाठी चलाएं अथवा हत्या करवा दें लेकिन हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी।

फुटेज में दिखाया गया है कि सिंह जब संवाददाताओं को बयान देने जा रहे थे तभी किसी ने उन पर स्याही फेंक दी। स्याही फेंकने वाला व्यक्ति नारे लगा रहा था पीएफआई दलाल वापस जाओ। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) एक कट्टरपंथी संगठन है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...